India News (इंडिया न्यूज), Dr Archana Gupta : मनोहर लाल का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा पुंज हैं। मनोहर लाल ने राजनीती में रहा कर भी एक संत का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ये शब्द प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता ने अवध धाम मंदिर में यज्ञ कर उपरांत जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहे।
डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा मनोहर लाल ने हरियाणा में परिवार वाद, क्षेत्र वाद तथा जातिवाद जैसी कुरीतिओं को समाप्त करने का काम कर एक हरियाणा एक हरयाणावी एक की नजीर बनाई, बिना खर्ची पर्ची के नौकरी देकर मनोहर लाल ने भरस्टाचार पर लगाम कसी। डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा मनोहर लाल का जीवन हमारे लिये प्रेरणा का स्त्रोत हैं।
Dr Archana Gupta : ईश्वर मनोहर लाल को लम्बी आयु तथा उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें
डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा की सर्व शक्तिमान ईश्वर मनोहर लाल को लम्बी आयु तथा उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि वो लम्बे समय तक देश तथा समाज की सेवा कर सके तथा हमें उनका मार्गदर्शन मिलता रहे। पंडित दाऊ जी ने वेद मंत्रो द्वारा आहुति दिलवाई तथा मनोहर लाल के लम्बी आयु होने की प्रार्थना की।
साथ ही पंडित राधे राधे जी ने मंत्र उच्चारण के साथ हवन किया। हवन का आयोजन पंडित वेद पराशर ने मनोहर की लंबी आयु व स्वास्थ्य के लिए लिया। साथ में अंजना गुज्जर पार्षद, प्रीतम गुज्जर, बबीता, भावना और बहुत सारी बहने रही जिन्होंने आहुति डाल कर मनोहर जी के लिए प्रभु से मंगल कामना की। Dr Archana Gupta