India News (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर जाकर साधु संतों के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया तथा उनका सम्मान किया।
इसी कड़ी में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली सोनीपत में महायोगी उपाध्याय श्री 108 गुप्तिसागर जी मुनिराज के 48वें वर्षायोग कार्यक्रम में पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोनीपत भाजपा कार्यालय पहुंचकर नव नियुक्त पदाधिकारियों से मिले। इस मौके पर उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। Mohan Lal Badoli
Mohan Lal Badoli : समाज के जागरण में धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थानों की अहम भूमिका
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए हैं, ताकि सनातन संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि समाज के जागरण में धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थानों की अहम भूमिका है। बड़ौली ने कहा कि गुरुजन, साधु-संत व्यक्ति और समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं। देश व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने साधु संतों का अभिनंदन वंदन करते हुए आभार जताकर आशीर्वाद लिया है। Mohan Lal Badoli
विकास की गाथा में भाजपा का हर कार्यकर्ता एक मजबूत कड़ी की भूमिका निभा रहा
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के नॉनस्टॉप विकास की गाथा में भाजपा का हर कार्यकर्ता एक मजबूत कड़ी की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार देश और प्रदेश को सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है। बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अंत्योदय की भावना से प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है और सभी वर्गों को इस का लाभ पहुंच रहा है। Mohan Lal Badoli
कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा बड़ी पार्टी बनी
पीएम मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास और देश व प्रदेश के गौरव के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा बड़ी पार्टी बनी है। हमें संगठन को अभी और मजबूत बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर संगठन का सशक्त रखना है। साथ ही मोदी और नायब सरकार के कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक लेकर जाना है। Mohan Lal Badoli