India News (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : ट्रेनिंग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोनीपत में युवाओं का उत्साहवर्धन किया और नशे से दूर रहने का आह्वान कियाभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आत्मरक्षा की ट्रेनिंग बच्चों को सशक्त बनाती है जिससे बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है। उन्होंने कहा कि शारीरिक, आत्मिक व सामाजिक उन्नति के द्वारा ही बच्चे भविष्य में स्वयं का, समाज तथा राष्ट्र का विकास कर सकते हैं। Mohan Lal Badoli

Mohan Lal Badoli : नशे से दूर रहने का आह्वान किया

बड़ौली रविवार को सोनीपत के राई स्पोर्ट्स स्कूल में भारत लोक शिक्षा परिषद एवं खेल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘‘शक्ति वीर समापन समारोह’’ को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन किया और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर सोनीपत के मेयर राजीव जैन, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। Mohan Lal Badoli

शिक्षा ही युवाओं को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेल्फ डिफेंस जैसे कार्यक्रमों से युवाओं खासकर बेटियों को आत्मरक्षा की शानदार ट्रेनिंग देकर उन्हें सशक्त और आत्मविश्वासी नागरिक के रूप में तैयार किया जा रहा है यह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मविश्वासी बनने के लिए, उन्हें अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना होगा। श्री बड़ौली ने कहा कि शिक्षा ही युवाओं को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन है।

खेलों को बढ़ावा देकर हरियाणा को खेलों का हब बनाया

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार खेलों को न केवल करियर के रूप में बल्कि जीवन शैली के रूप में भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्कूली स्तर पर खेलों को अनिवार्य बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार ने खेलों को बढ़ावा देकर हरियाणा को खेलों का हब बनाया है। भाजपा सरकार की नीतियों का परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल जीतकर ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर खेल नर्सियां तैयार की गई हैं।

सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। भाजपा सरकार में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सकारात्मक माहौल प्रदेश में बनाया है। अब युवा शिक्षा की ओर ध्यान दे रहे हैं। युवाओं को भी विश्वास हो गया है कि हरियाणा में मैरिट के आधार पर ही नौकरियां मिल सकती है। Mohan Lal Badoli

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जींद के गांव गांगोली में आयोजित हवन भंडारे में हुए शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली रविवार को सेवानिवृत आईएएस अधिकारी महावीर कौशिक के गांव गांगोली (जींद) पहुंचे। यहां श्री बड़ौली हवन एवं भंडारे में शामिल हुए और सेवानिवृत आएएस अधिकारी महावीर कौशिक को शुभकामनाएं दी और साधु संतों से आशीर्वाद लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आईएएस महावीर कौशिक का सादगी से भरा जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक और सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कौशिक ने समर्पण और सेवाभाव से अपना कर्तव्य निभाया है। बड़ौली ने कहा कि साधु, संतों और महात्माओं के आशीर्वाद से आत्मिक संतोष मिलता है। Mohan Lal Badoli

दिग्विजय चौटाला ने सरकार पर साधा निशाना, बोले-‘अफसरों’ पर सीएम का ‘कंट्रोल’ न होने से प्रदेश की सारी व्यवस्था बिगड़ी, न रोजगार मिल रहा और न सुरक्षा