India News (इंडिया न्यूज), Emergency is a dark chapter : आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर 25 जून को भाजपा संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाएगी। बीजेपी लोगों को बताएगी कैसे आपातकाल के दौरान नागरिकों के अधिकारों को खत्म किया गया, विरोधियों को जेलों में कैद कर अमानवीय यातनाएं दी और नसबंदी अभियान चलाकर कैसे लोगों को प्रताड़ित किया गया। भाजपा ने जिला अनुसार कार्यक्रमों की योजना रचना तैयार कर नेताओं की ड्यूटियां लगा दी है। Emergency is a dark chapter
- मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद आपातकाल की विभीषिका के बारे में लोगों को देंगे जानकारी
Emergency is a dark chapter : मुख्यमंत्री करनाल में आपातकाल पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे
मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, हरियाणा सरकार के मंत्री और सांसद जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर आपातकाल के काले अध्याय के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल में आपातकाल पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे और लोगों को आपातकाल की विभीषिका के बारे में बताएंगे। इस मौके पर उनके साथ भारत भूषण जुयाल भी उपस्थित रहेंगे। पंचकूला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता आपातकाल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। Emergency is a dark chapter
यमुनानगर में मंत्री महिपाल ढांडा
इसी तरह अंबाला में असीम गोयल, राम अवतार सिंघल, रवि बतान, यमुनानगर में मंत्री महिपाल ढांडा, कुलभूषण गोयल, दशरथ सिंह चौहान, कुरूक्षेत्र में प्रो. एसपी सिंह बघेल, जवाहर सैनी आपातकाल पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे। इसी तरह कैथल जिला में मंत्री अरविंद शर्मा, मदन गोयल, रेणू डाबला, पानीपत में कंवरपाल गुर्जर, जसबीर दोदवा, सोनीपत में मंत्री विपुल गोयल, सतीश नांदल, गोहाना में रामचंद्र जांगड़ा, समय सिंह भाटी, जींद में डा. कृष्ण मिड्डा, ललीत बतरा, रोहतक में डा. कमल गुप्ता, गुलशन भाटिया, झज्जर में मंत्री कृष्णलाल पंवार, वीर कुमार यादव और कैप्टन भुपेंद्र सिंह मुख्य वक्ता होंगे। Emergency is a dark chapter
डबवाली में मंत्री कृष्ण बेदी
डबवाली में होने वाले कार्यक्रम में मंत्री कृष्ण बेदी, निताशा सिहाग, सिरसा में मंत्री रणबीर गंगवा, अशोक गुर्जर, हांसी में राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, सुनीता दांगी, हिसार में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, मुकेश गौड़, फतेहाबाद में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, दीपक शर्मा, भिवानी में मनीष ग्रोवर, दयाराम यादव, दादरी में प्रदीप जैन, सुरेंद्र आर्य, रेवाड़ी में रामबिलास शर्मा, अमरपाल राणा, महेंद्रगढ़ में सुनील ग्रोवर, अभिमन्यु यादव आपातकाल की विभिषिका के बारे में लोगों और कार्यकर्ताओं को बताएंगे।
गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, गार्गी कक्कड़, गुरुग्राम ग्रामीण में प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, गोविंद भारद्वाज, नागेन्द्र शर्मा मुख्य वक्ता होंगे। इसी तरह नूंह में मंत्री राजेश नागर, चरण सिंह तेवतिया, पलवल में मंत्री गौरव गौतम, गोपाल शर्मा, बल्लभगढ़ में रेखा शर्मा, रवि भूषण खत्री और फरीदाबाद जिला में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और दीपक मंगला मुख्य वक्ता रहेंगे।
25 जून को भाजपा प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम करेगी
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि 25 जून को भाजपा प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम करेगी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा थोपे गए आपातकाल की खौफनाक यादे हैं। आपातकाल पर आधारित प्रदर्शनी, आपातकाल के अनुभवों को लोकतंत्र सेनानी भी साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि आपातकाल की विभीषिका को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। Emergency is a dark chapter