• हरियाणा में बजा BJP डंका: 10 में से 9 निगमों में भाजपा की जीत, मानेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी

  • भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली का कहना-हरियाणा में बनने जा रही ‘ट्रिपल इंजन सरकार’

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Municipal Election Result 2025 Live Updates हरियाणा में नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनाव 2025 के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। भाजपा (BJP) ने ज्यादातर नगर निगमों में बड़ी बढ़त बनाई है, जबकि कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। फरीदाबाद, रोहतक, अंबाला, सोनीपत और सिरसा समेत कई बड़े शहरों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए बड़ी सफलता साबित हो रहे हैं, जबकि कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है।

Haryana Municipal Election Result 2025 Live Updates : रोहतक में भाजपा की बड़ी जीत

बात करें रोहतक से तो नगर निगम रोहतक से भाजपा के प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि ने 45198 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सूरजमल किलोई को हराया है।

10 नगर निगमों के नतीजे, भाजपा को बड़ी बढ़त, अंबाला से सैलजा सचदेवा बनीं मेयर

फरीदाबाद में प्रवीन जोशी की जीत तय : फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रवीन जोशी ने कांग्रेस की लता रानी को मात दी है।

सोनीपत और सिरसा में भी BJP का कब्जा : सोनीपत में भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने कांग्रेस के कमल दीवान को 34766 वोटों से हराया है।
सिरसा में भाजपा के शांति स्वरूप ने 12779 वोटों से जीत दर्ज की।

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने निकाय चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, “हरियाणा में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है और विकास की गति भी तीन गुना होगी।”

करनाल में बीजेपी की रेणुबाला गुप्ता ने तीसरी बार मेयर पद पर जमाया कब्जा, होली की खुशियां हुईं डबल