India News (इंडिया न्यूज), BJPs Small Group Meeting : प्रदेश में चल रही तिरंगा यात्राओं, आगामी कार्य योजनाओं और संगठनात्मक विषयों को लेकर शनिवार को सोनीपत में भाजपा की छोटी टोली की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई और आगामी कार्य योजनाओं पर मंथन हुआ। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री व प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता व प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे। BJPs Small Group Meeting

  • बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया रहे मौजूद

BJPs Small Group Meeting : आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए

छोटी टोली की इस बैठक में प्रदेश में चल रही तिरंगा यात्राओं को और गति देने और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के आगामी और चल रहे कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई है।

BJPs Small Group Meeting : भारतीय सेना की गौरव गाथा को जन जन तक पहुंचाया जा रहा

उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं के जरिए भारतीय सेना की गौरव गाथा को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। बड़ौली ने कहा कि संगठन पर्व के तहत भाजपा की राजनीतिक गतिविधियां जारी है। केंद्र के निर्देश के बाद जिला कार्यकारिणी, विभाग और मोर्चों और प्रकोष्ठों का भी गठन किया जाएगा। तिरंगा यात्राओं के दौरान जनता में देश के प्रति उत्साह और जोश नजर आ रहा है। BJPs Small Group Meeting

हेड कांस्टेबल की बेटी उड़ाना चाहती है वायुसेना का फाइटर प्लेन, राष्ट्रीय सैनिक स्कूल चहल में हुआ दिशु सैनी का चयन