India News (इंडिया न्यूज), Cabinet Minister Krishna Lal Panwar : करनाल पहुँचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार 14 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा में दौरा भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता जोरो शोरो से तैयारियों में जुटे हुए हैं। आज करनाल के कर्ण कमल कार्यलय में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुँचे थे।
Cabinet Minister Krishna Lal Panwar : कांग्रेस अभी तक सदमे में
उन्होंने कहा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री हिसार और यमुनानगर में आएंगे, जिसको लेकर 12 जिले हमारे पास है संगठन के नाते सभी लोगों की ड्यूटी लगा दी गई है। संगठन के तहत 15 जिले हिसार में जाएंगे, जिसको लेकर विचारों वर्ष किया गया है। कांग्रेस हिसार में एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर सवाल उठा रही है जिस पर कृष्ण लाल पंवार ने कहा कांग्रेस के पास झूठ बोलने के सिवा कोई बात है नही, कांग्रेस अभी तक सदमे में है। कांग्रेस ने अपने समय में कौन सा एयरपोर्ट बनवा दिया है। Cabinet Minister Krishna Lal Panwar
सरकार गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देगी
कल देर शाम बरसात और आधी से किसानों की गेंहू की फसल को कई जिलों में नुकसान हुआ है, जिस पर मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा पिछले 10 सालों में किसानों को मुआवजा भारतीय जनता पार्टी ने दिया है। अगर किसी किसान भाई की फसल खराब होती है तो नायब सैनी की सरकार गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देगी। Cabinet Minister Krishna Lal Panwar
अगले दो प्लान तक हरियाणा में भाजपा की सरकार रहेगी
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इनेलो नेता अभय सिह चौटाला के बयान ‘भाजपा अगर सत्ता में है तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के कारण’, इस पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार केंद्र में देश के मतदाताओं की वजह से रिपीट हुई है और हरियाणा प्रदेश में भी मतदाताओं के आशीर्वाद की वजह से तीसरी बार नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार बनी है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बड़ा ब्यान दिया और कहा अगले दो प्लान तक हरियाणा में भाजपा की सरकार रहेगी। गुजरात का उदाहरण देते हुए बड़ा दावा करते हुए पंवार ने कहा अगले 10 वर्ष लगातार भाजपा की सरकार हरियाणा की सत्ता में रहेगी। Cabinet Minister Krishna Lal Panwar