India News (इंडिया न्यूज), Cabinet Minister Manohar Lal : केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने मॉडल टाऊन स्थित शिवाजी स्टेडियम मे सोमवार को सांय तीन दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर उपायुक्त डॉक्टर विरेन्द्र कुमार दहिया ने कैबिनेट मंत्री का बुके देकर अभिनंदन किया व जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने कैबिनेट मंत्री व प्रशासन के अधिकारियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। Cabinet Minister Manohar Lal

  • खो-खो व कबड्डी की 130 से ज्यादा टीमों ने कराया पंजीकरण
  • विधायकों और उपायुक्त ने बुके देकर किया केंद्रीय मंत्री का स्वागत
  • पानीपत और समालखा में 332 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

Cabinet Minister Manohar Lal : कैबिनेट मंत्री ने कबड्डी और खो-खो का मैच दिल खोल के देखा और खिलाड़ियों से परिचय भी लिया

कार्यक्रम में युवाओं को खो-खो खिलाड़ी मुकेश कुमारी ने खिलाडिय़ों को नशे से दूर होकर खेलने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कबड्डी और खो-खो का मैच दिल खोल के देखा और खिलाड़ियों से परिचय भी लिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच है की देश का युवा स्वस्थ हो। वह उमंग व उत्साह के साथ खेलों में भाग ले, मेडल जीते और दुनिया में देश का नाम रोशन करे।

 

Cabinet Minister Manohar Lal

इस तरह की प्रतियोगिताओ लगातार होनी चाहिए

मनोहर लाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं हमें बहुत कुछ सिखाती है व आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। इस तरह की प्रतियोगिताओ लगातार होनी चाहिए।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खेलो को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खेलों में जीत हार होती है लेकिन सीखने का भी अवसर मिलता है। टीम की भावना का जन्म होता है। Cabinet Minister Manohar Lal

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया की वे खेलों में आगे बढ़े क्योंकि लगातार अभ्यास से जीवन सफल होता है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में करीब 130 ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की कबड्डी व खो खो टीम का पंजीकरण हुआ है। 16 टीम 11 तारीख को कर्ण स्टेडियम करनाल में आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन करेगी।

Cabinet Minister Manohar Lal : प्रदेश में वर्तमान में युवाओं को बिना खर्च बिना पर्ची की रोजगार दिया जा रहा

कार्यक्रम में पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच है। इसका आयोजन युवाओं को खेलों के साथ जोडऩे और उन्हें प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है। प्रदेश में वर्तमान में युवाओं को बिना खर्च बिना पर्ची की रोजगार दिया जा रहा है। पूरे हरियाणा में युवाओं को उनका हक मिला है। ऐसे बहुत से निर्णय सरकार ने लिए है जिनका युवाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी।

मनोहर लाल का जन्मदिन जिले के विभिन्न स्थानों पर पूरे उत्साह के साथ मनाया गया

केन्द्रीय ऊर्जा आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन जिले के विभिन्न स्थानों पर पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। सोमवार सुबह सैनी कॉलोनी के मनोहर पार्क में प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार,शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पूर्व सांसद संजय भाटिया भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, जिला महामंत्री कृष्ण छोकर,डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया सहित विभिन्न जन प्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने पौधारोपण किया। Cabinet Minister Manohar Lal

Cabinet Minister Manohar Lal

विधायक मनमोहन भड़ाना के आवास में आयोजित शिविर में 136 लोगों ने रक्तदान किया

इसके बाद शहर के आर्य पीजी कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, भाजपा युवा और महिला मोर्चा सहित विभिन्न सभी वरिष्ठ नेताओं ने भी उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस अवसर पर नगर निगम मेयर कोमल सैनी, पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज और जिला उपायुक्त वीरेंद्र दहिया ने सभी रक्तदाताओं के उत्साह की प्रशंसा की। रक्तदान शिविर में आर्य कॉलेज में 196 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ जबकि समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना के आवास में आयोजित शिविर में 136 लोगों ने रक्तदान किया।

Cabinet Minister Manohar Lal : ये रहे मौजूद

इस मौके पर शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना, मेयर कोमल सैनी, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा और कवींद्र राणा,पूर्व मेयर अवनीत कौर, उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, एमडी शुगर मिल मनदीप, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, डीएसपी सतीश वत्स, जिला महामंत्री कृष्ण छोकर,रोशन लाल महला, पूर्व विधायक बरवाला जोगीराम,डीएसओ धीरेंद्र हुड्डा, बलजीत टूर्न, रविंदर सैनी, निगम पार्षद अशोक कटारिया, तरुण गांधी, महेश थिरेजा, नवीन भाटिया, चांद भाटिया, पंडित निर्मल शास्त्री, सतीश गौतम डाहर, सुरेश काबरा, वेद पाराशर, ईश राणा, कृष्ण रेवड़ी, रमेश माटा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व सोमवार को सुबह केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्म दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए और पौधारोपण भी किया गया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा – मनोहर लाल राजनीति में रह कर जी रहे हैं संत जैसा जीवन, यज्ञ में शामिल हो की दीर्घायु उनकी होने की कामना

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले- ‘हमें उनसे ताउम्र के लिए प्रेरणा लेनी चहिए’, हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल हैं ‘मनोहरल लाल’