India News (इंडिया न्यूज), Cabinet Minister Ranbir Gangwa : हरियाणा के लोक निर्माण और जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने बुधवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में जिला संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 13 जुलाई को महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती उत्साह और उमंग के साथ भिवानी में मनाई जाएगी। जयंती को लेकर प्रदेश भर में विशेष जोश और जुनुन दिखाई पड़ता है। यह जयंती सरकारी स्तर पर मनाई जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने लोगों को इस जयंती में पहुंचने का निमंत्रण दिया। Cabinet Minister Ranbir Gangwa

Cabinet Minister Ranbir Gangwa : इससे पूर्व ये जयंतिया नहीं मनाई जाती थी

लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचने पर एसडीएम मनदीप सिंह ने कैबिनेट मंत्री बुके  देकर अभिनंदन किया। इस मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विकास सिंगरोहा, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता सावित पानू, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल,एसडीओ विरेंद्र दहिया, जेई सुनील व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महात्माओं की जयंती को राज्य स्तर पर मनाने का जो फैसला लिया था उससे सभी वर्गों में खुशी की लहर है। इससे पूर्व ये जयंतिया नहीं मनाई जाती थी। Cabinet Minister Ranbir Gangwa

8 प्रतिशत आरक्षण पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल की देन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार में मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करते हुए पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है। रणबीर गंगवा ने कहा कि बीसी-ए में 8 प्रतिशत आरक्षण पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल की देन है। अब एक भी रिजर्व कैटेगरी की सीट खाली नहीं रहती।

सरकारी की जनकल्याणकारी योजना के तहत अब पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जा रहा है। यह एक प्रकार से गरीबों की मदद है। सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है हर वर्ग के लिए राज्य व केंद्र सरकार ने कार्य किया है। उन्होंने 13 जुलाई को महाराज दक्ष प्रजापत जयंती की बधाई दी व कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया। Cabinet Minister Ranbir Gangwa

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में किडनी ट्रांसप्लांटेशन कार्यक्रम बढ़ाने के लिए डॉ. नीरज गोयल को किया सम्मानित