- खत्म होने के कगार पर है कांग्रेस पार्टी, दिल्ली की जनता ने दिया जबाब
- अब निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता करेगी सूपड़ा साफ
- भाजपा पार्टी ने दिया देश व प्रदेश में मजबूत नेतृत्व
- भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा सरकार के 100 दिन के कार्य पर उठाए गए सवाल पर श्रुति चौधरी ने हुड्डा को दिया जवाब
India News (इंडिया न्यूज़), Cabinet Minister Shruti Chaudhary : कैबिनट मंत्री श्रुति चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को जवाब दे दिया है, उनकी कुर्सी पर बैठने की लालसा पूरी नहीं हो पाई। रोहतक में पहुंची प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खत्म होने के कगार पर है, क्योंकि दिल्ली की जनता ने दिखा दिया है वह भाजपा पार्टी के साथ है।
Cabinet Minister Shruti Chaudhary : कांग्रेस में निर्णय लेने की क्षमता नहीं
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मैं एक आदमी की मनोपली चलती है जिसके कारण पार्टी बिखर गई है। आज कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी हो गए हैं कि वह विपक्ष का नेता तक नहीं चुन पा रही। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग कुर्सी पर बैठने के लिए लालायित थे, लेकिन प्रदेश की जनता ने तीसरी बार सत्ता से दूर कर दिया। आज कांग्रेस पार्टी में कुछ नहीं बचा है। लोग कहते है कांग्रेस कहां है? कांग्रेस में निर्णय लेने की क्षमता नहीं है। कांग्रेस में एक व्यक्ति को सब कुछ हवाले कर दिया, जिसका परिमाण यह हुआ की तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है।
सैनी की सरकार हर योजनाओं को लागू करने के लिए कर रही है काम
उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के 100 दिन के कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं उनको अब स्वीकार कर लेना चाहिए प्रदेश की जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है। अगर वह यह सब बातें नहीं कहेंगे तो उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। अब नेता प्रतिपक्ष का सपना देख रहे हैं मगर वह भी पूरा होता नही दिखाई दे रहा।
उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी हर व्यक्ति को सम्मान देती है और जो कहती है वह पूरा करती है अभी तो दिल्ली में सरकार बनी है अब निकाय चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी का सुपड़ा साफ हो जाएगा। बीजेपी के चुनाव में हर महिला को 2100 रुपए की घोषणा पर बोलते हुए कहा नायब सैनी की सरकार हर योजनाओं को लागू करने के लिए काम कर रही है, गरीब और जरूरमंद लोगों को ही योजनाओ का लाभ मिलेगा।