India News (इंडिया न्यूज), Centre’s Initiative On SYL : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें जल बैठक करने को कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक SYL के मुद्दे पर जल्द बुलाई जाएगी बैठक। SYL के मुद्दे पर जल्द ही केंद्र की पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ होगी बैठक होगी। यह बैठक 10 जुलाई तक दिल्ली में होने की संभावना है। Centre’s Initiative On SYL
Centre’s Initiative On SYL : पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पहल
उल्लेखनीय है कि हरियाणा और पंजाब के बीच जल विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा हैं। वहीं केंद्र सरकार ने फिर सतलुज-यमुना लिंक नहर के जल बंटवारे को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पहल की है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र भेजकर इस मुद्दे पर जल्द बैठक करने को कहा है। Centre’s Initiative On SYL
केवल ‘मूकदर्शक’ बने रहने के बजाय सक्रिय भूमिका निभाएं
बता दें कि इस मुद्दे पर बातचीत कई बार विफल रह चुकी है। वहीं मई में सुप्रीम कोर्ट ने फिर से पंजाब और हरियाणा को मामले को सुलझाने के लिए केंद्र के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने पहले इस मामले में जल शक्ति मंत्री को मुख्य मध्यस्थ नियुक्त किया था और उनसे कहा था कि वह केवल ‘मूकदर्शक’ बने रहने के बजाय सक्रिय भूमिका निभाएं। Centre’s Initiative On SYL