India News(इंडिया न्यूज़), 2100 Rupees Yojana: हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दे दी है। अब प्रदेश की सरकार को इंतजार करने की जरूरत नहीं है। जी हाँ अगले ही महीने से आपके खाते में 2100 रुपए आना शुरू हो जाएंगे। इस बात का एलान खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया है। दरअसल, CM नायब सिंह सैनी ने कहा है कि हरियाणा के बजट सत्र के बाद से ही महिलाओं को लाडो लक्सम्मी योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। CM सैनी ने Women’s Day के मौके पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए इस बात की घोषणा की है।

  • CM सैनी ने किया ऐलान
  • जानिए योजना का उद्देश्य

इंदौर में हनी सिंह का लाइव कॉन्सर्ट,नगर निगम की शर्तें और रूट प्लान हुआ जारी

CM सैनी ने किया ऐलान

दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नारी शक्ति को सादर प्रणाम”,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने ये भी लिखा कि, आपका साहस, संकल्प और समर्पण दुनिया को सदैव ऐसे ही प्रेरित करता रहेगा। इसके अलावा उन्होंने अपने ट्वीट में जानकारी दी कि, बजट सत्र के बाद महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे।

जानिए योजना का उद्देश्य

बिना कुछ किए ये पैसे आपके खाते में आना शुरू हो जाएंगे। इस योजना के चलते सरकार लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक राशि देगी। इस योजना का मकसद महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारना और बेहतर बनाना है। CM नायब सिंह सैनी द्वारा निकाली गई इस योजना में महिलाओं की बेहतर स्थति की बात कही गई है। वहीँ महिलाओं को अपनी बुनियादी जरूरतें पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े इसी कारण ये बड़ा फैसला लिया गया है।

ना पाकिस्तान, ना बांग्लादेश, भारत के इस पड़ोसी देश में मंदिर नहीं बनवा सकते हिंदू, अगर किया पूजा पाठ तो…मिलेगी ये खौफनाक सजा