India News (इंडिया न्यूज़), Navratri Day 3 : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी नवरात्रि के तीसरे दिन पंचकूला में पहुंचे और चंडी माता मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में हवन यज्ञ किया और मां चंडी के चरणों में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा नेता बंतो कटारिया और जिलाध्यक्ष अजय मित्तल सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

Navratri Day 3 : चंडी माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बता दें कि नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। देवी भागवत पुराण के अनुसार मां चंद्रघंटा का स्वरूप भक्तों को सुख-समृद्धि और आत्मविश्वास प्रदान करने वाला है। इस पावन अवसर पर चंडी माता मंदिर पंचकूला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

चंडी माता मंदिर पंचकूला के चंडीगढ़-कालका रोड पर स्थित है और यह शक्ति उपासना का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। इस मंदिर के नाम से ही चंडीगढ़ शहर का नामकरण हुआ था। मंदिर चंडीमंदिर आर्मी स्टेशन के पास स्थित है, जहां नवरात्रि के दौरान विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आयोजनों का आयोजन किया जाता है।

CM सैनी ने माता मनसा देवी मंदिर में भी किए दर्शन

इससे पहले, नवरात्रि के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नायब सैनी माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ माता के दर्शन किए। यह मंदिर द्वापर युग से जुड़ा हुआ माना जाता है और पौराणिक मान्यता के अनुसार पांडवों ने यहां देवी की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया था।

ईद की दावत पर पहुंचे पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कहा – देश की तरक्की में मुस्लिम समाज का बड़ा सहयोग  

श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

नवरात्रि के अवसर पर पंचकूला के शक्ति स्थलों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और भक्तों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

हरियाणा में 3 अप्रैल से बदलेगा मौसम, दिन में बढ़ेगी गर्मी, 31 मार्च को सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा