-
रैली में दिखा भाजपा का दमखम, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Jakhal Mandi Visit : हरियाणा नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जाखल मंडी में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मित्तल के लिए प्रचार किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी की शिकायत आई तो उन्हें जवाब देना होगा। साथ ही, उन्होंने ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ की वकालत करते हुए कहा कि अगर निकाय चुनावों में भी भाजपा जीतती है तो इससे जनता को अधिक लाभ मिलेगा।
हरियाणा पंजाब में आज अहम चुनाव, 12 उम्मीदवार उतरे मैदान में
CM Jakhal Mandi Visit : भाजपा में शामिल हुईं प्रीति खन्ना
इस दौरान रतिया नगर पालिका की चेयरपर्सन प्रीति खन्ना ने भाजपा का दामन थाम लिया। वह पहले कांग्रेस में थीं, लेकिन अब भाजपा में शामिल हो गईं। सीएम सैनी की रैली से पहले पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था। सीएम पौने एक बजे जाखल पहुंचे और वहां से सीधे रैली स्थल गए। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, भाजपा जिला प्रधान बलदेव ग्रोहा, सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक देवेंद्र सिंह बबली व विधायक दुड़ाराम समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
हरियाणा बजट सेशन को लेकर बड़ी इनपुट, जानिए कब से कब तक चलेगा पूरा सत्र
“12 मार्च को कांग्रेस का सफाया तय”
सीएम सैनी ने कहा कि 12 मार्च को चुनाव नतीजे आएंगे और कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा दिया है, जिसमें सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस सेवा शामिल है। साथ ही, युवाओं को रोजगार देने की बात भी दोहराई। सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी बातचीत हुई है और निकाय चुनाव में भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। उन्होंने जनता से विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।
’11 साल से हो रहा भ्रष्टाचार’, हरियाणा सरकार पर विपक्ष का वार, दीपेंद्र हुड्डा ने दिया तीखा बयान