India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकुला स्थिति गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेकने पहुंचे और समाज की समृद्धि और खुशहाली की अरदास की। उन्होंने कहा परम सौभाग्य है कि यहां शीश नवाने का अवसर मिला, प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए यहाँ आया हूँ। जल विवाद पर कहा, “राजनीति करने के और बहुत विषय हैं। अगर भगवंत मान को राजनीति करनी है तो वे उन विषयों पर राजनीति करें। यह पीने के पानी का सवाल है, अगर वे इस पेयजल को लेकर राजनीति कर रहे हैं तो वह दुर्भाग्यपूर्ण है।” CM Nayab Saini

CM Nayab Saini : हम पंजाब का पानी नहीं मांग रहे, हम अपने हिस्से का पीने का पानी मांग रहे

मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने समय-समय के ऊपर गुरुओं ने हमें संदेश भी दिया है, उसी पथ पर अग्रसर है। पंजाब गुरुओं की भूमि, मान साहब गुरुओं की शिक्षाओं का अनुसरण करें। पानी मुद्दे पर उन्होंने कहा अपनी राजनीतिक रोटियों को सेकने के लिए भेदभाव किया जा रहा है। हम पंजाब का पानी नहीं मांग रहे। हम अपने हिस्से का पीने का पानी मांग रहे है।

राजनीतिक रोटियों को सेंकने के लिए भेदभाव खड़ा किया गया

जब ज्वाइंट पंजाब था, तब कोई भेदभाव नहीं है। लेकिन, राजनीतिक रोटियों को सेंकने के लिए भेदभाव खड़ा किया गया है, जो गलत है। हम पंजाब का हक नहीं मांग रहे, जो हमारा हिस्सा है वो मांग रहे है। जब डैम में 2016, 2018, 2019 में पानी का लेवल नीचे था, तब भी हरियाणा को पानी मिला था। मान साहब, आज क्या हो गया है, सोच को ठीक रखना चाहिए, राजनीति को चमकाने के लिए पानी को रोक कर ना बैठे। CM Nayab Saini

संविधान का सम्मान करना उसको मानना यह हमारा कर्तव्य

हाईकोर्ट के फैसले को ना मानना संवैधानिक पीठ का अपमान है। भगवंत मान से आग्रह पूर्वक यह कहूंगा, संविधान सर्वश्रेष्ठ है। संविधान का सम्मान करना उसको मानना यह हमारा कर्तव्य है। हाईकोर्ट के फैसले को न मानते हुए वहां पर जाकर ताला लगा देना यह गलत है। हरियाणा के लोगों को पीने के पानी की काफी दिक्कत आ रही है। पूर्व में अज्ञेय नीचे डैम का पानी था, तब भी पूरा पानी मिला, आज ऐसी क्या दिक्कत हो गई है।

CM Nayab Saini : हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए

भगवंत मान अपनी राजनीति को चमकाने के लिए पानी को रोककर बैठे है, यह संवैधानिक पीठ का अपमान है। राजनीति करने के लिए और भी बहुत मुद्दे है, पीने के पानी पर राजनीति मत कीजिए। गुरुओं से हमें प्रेरणा मिलती है, हमे उस रास्ते पर चलना चाहिए। हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए। हाईकोर्ट के फैसले को ना मानना, डैम पर बीबीएमबी के चेयरमैन के साथ जो किया, वो संवैधानिक पीठ का अपमान है। मान साहब से आग्रह करूंगा, संविधान सर्वोच्च है। संवैधानिक पीठ के फैसले को मानना संवैधानिक पदों पर बैठने वालों का दायित्व है।

भगवंत मान राजनीति को चमकाने में लगे हुए

आतंकियों ने हमारी बहन बेटियों के सिंदूर को उजाड़ने का काम किया। जिसके बाद अब सेना के नौजवानों को बहुत बधाई देता , जिन्होंने आतंकियों पर कड़ा वार किया है। आज देश के अंदर इस प्रकार की स्थिति पैदा हुई है, समूचा देश एकजुट है। परन्तु भगवंत मान राजनीति को चमकाने में लगे हुए है। BBMB के चेयरमैन को बंधक बनाकर रखा है, यह हाई कोर्ट का अपमान है। हाईकोर्ट को इस पूरे मामले बारे अवगत कराया है। धन्यवाद देता हूँ हाईकोर्ट का जिन्होंने यह फैसला दिया है। CM Nayab Saini

डॉक्टर बनने की चाह थी, तकदीर ने बना दिया डीड राइटर, 43 सालों में 45 हजार से अधिक ‘डीड’ तैयार कर चुके हैं दिनेश बंसल