India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नारनौंद में स्थित गौतम के आवास पर शोक प्रकट करने के लिए पहुंचे सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के चचेरे भाई के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए पहुंचे। शोक प्रकट करने के उपरांत ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नारनौंद के वार्ड 16 में भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के आवास पर उनके छोटे भाई के निधन पर शोक व्यक्त प्रकट करने के लिए पहुंचे। CM Nayab Saini

ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर पर पहुंची सांसद कुमारी सैलजा, कहा – संस्थान समाज को एक नई दिशा दे रहा, उनके संदेश व्यक्तिव विकास और मानवता के लिए अहम

CM Nayab Saini : शोक प्रकट किया व विधायक रामकुमार गौतम को सांत्वना भी दी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक प्रकट किया व विधायक रामकुमार गौतम को सांत्वना भी दी। विधायक रामकुमार गौतम के चचेरे भाई देवेंद्र गौतम काफी समय से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे पिछले दिनों उनका निधन हो गया था उसी को लेकर आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नारनौंद के वार्ड 16 में स्थित गौतम आवास पर पहुंचे और उन्होंने शोक प्रकट किया।

प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया व भाजपा के अनेक नेता भी इस दौरान उपस्थित रहे

उनके साथ भाजपा के जिला प्रधान अशोक सैनी, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया व भाजपा के अनेक नेता भी इस दौरान उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शोक प्रकट करने के बाद कार्यकर्ताओं से भी मिले और विभिन्न गांव से पहुंचे पंचायत प्रतिनिधि व अनेक ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना नारनौंद नगर पालिका के अध्यक्ष शमशेर लोहान भी नगर पालिका से संबंधित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले। CM Nayab Saini