• प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली हुए मीडिया से रूबरू

India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : आज पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में आयोजित प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव, संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, विधानसभा सत्र समेत विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया सहित अन्य पदाधिकारी सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी जिन ज़िलों में चुनाव हुआ उनके चुनाव प्रमुख मौजूद रहे।  बैठक में निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई। हमारे मंडलों का गठन किया गया उसे पर भी चर्चा की गई और आगामी दिनों में संगठन की प्रक्रिया चलेगी।

CM Nayab Saini : वन नेशन वन इलेक्शन पर भी इस बैठक में चर्चा की गई

उन्होंने कहा कि अगले महीने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष पर जिला स्तर पर कार्यक्रम सुशासन दिवस के रूप में किए जाएंगे। 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान दिवस को लेकर बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वन नेशन वन इलेक्शन पर भी इस बैठक में चर्चा की गई है। वन नेशन वन इलेक्शन पर सभी सामाजिक संस्थाओं और अन्य संस्थाओं के विचार आए हैं। उसमें हमारी क्या भागीदार रहेगी उसे पर भी चर्चा की गई।

बजट में आने वाली है कई जनकल्याणकारी योजनाएं

हरियाणा में हुए निकाय चुनाव को लेकर बोलते हुए कहा कि 12 मार्च को नतीजे आने के बाद डबल इंजन की सरकार ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा कि आज जो बजट सत्र शुरू है उसे पर भी सभी के विचार लिए गए हैं। इस बजट में कई जनकल्याणकारी योजनाएं आने वाली है। उन पर भी इस बैठक में चर्चा की गई।

अक्षय कुमार की मशहूर हिंदी फिल्म स्पेशल-26 की तर्ज पर नकली भर्ती कर ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने लिया गिरफ्त में

कार से उतार कर युवक पर फिल्मी स्टाइल में बेल्टों से हमला, वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस