India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini: हरियाणा में दो दिन में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके चलते हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंबाला पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला शहर से मेयर प्रत्याशी शैलजा सचदेवा के लिए वोट अपील की और कहा कि सिर्फ अंबाला ही नहीं पूरे हरियाणा से कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जहां अरविंद केजरीवाल पर खूब हल्ला बोला वहीँ दूसरी तरफ आने वाले दिनों में पंजाब में भी भाजपा का परचम लहराने की बात कही।
- CM सैनी ने की बीजेपी की जीत की अपील
- आप को भी जमकर लताड़ा
CG Accident: भीषण हादसा! पेट्रोल गाड़ी से टकराई कैप्सूल वाहन! मचा हड़कंप…चालकों की हालत नाजुक
CM सैनी ने की बीजेपी की जीत की अपील
अंबाला पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी जनसभा में भीड़ देख कर काफी खुश हुए। इस दौरान अंबाला शहर के कांग्रेस डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने बीजेपी का पटका पहनकर कांग्रेस को अलविदा कह दिया। मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला मेयर प्रत्याशी शैलजा सचदेवा को हरियाणा में सबसे अधिक मतों से जितवाने की अपील की।
आप को भी जमकर लताड़ा
मंच से बोलते हुए नायब सैनी ने एक बार फिर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को जम कर घेरा और उनके द्वारा हरियाणा पर यमुना में जहर घोलने के आरोपों पर केजरीवाल का खूब मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा एक जिम्मेवार व्यक्ति द्वारा इस तरीके के बयान लाखों लोगों की जान खतरे में डाल सकते थे, लेकिन मैने उनके बयानों को झुठलाने के लिए और उनके बयानों को सुधारने के लिए खुद यमुना मैया के पास गया और यमुना का पानी पी कर साबित किया यमुना के पानी में जहर नहीं है। मैने यमुना मैया से केजरीवाल का सुपड़ा साफ करने का अघ्र्य किया और आज केजरीवाल का सुपड़ा साफ हो गया है।
महिला अधिवक्ता पर तेजाब से हमला, आरोपी फरार, कोर्ट परिसर मचा हड़कंप