India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini In Hisar : प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न नॉनस्टॉप घोषणाएं की हैं। सीएम ने कहा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर अपनी संस्कृति और संस्कारों को संजोने की दिशा में आज हिसार में आयोजित “प्राकृतिक खेती समारोह” में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

वहीं इस मौके पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का मार्गदर्शन प्राप्त होना हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। हमारी सरकार न सिर्फ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है, बल्कि किसानों को तकनीक, नवाचार और नई योजनाओं से जोड़कर सशक्त व समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर कदम उठा रही है। इस अवसर पर हरियाणा में प्राकृतिक खेती को गति देने के उद्देश्य से अनेक घोषणाएं भी की। CM Nayab Saini In Hisar

CM Nayab Saini In Hisar : प्राकृतिक और जैविक मंडी गुरुग्राम-हिसार में बनेगी

प्राकृतिक खेती और जैविक खेती से उत्पादित गेहूं, धान, दालों जैसे उत्पादों के लिए प्राकृतिक और जैविक मंडी गुरुग्राम में बनेगी। प्राकृतिक तथा जैविक खेती से उत्पादित फल, सब्जियों के लिए हिसार में भी प्राकृतिक खेती और जैविक मंडी की स्थापना होगी।

हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के तहत प्राकृतिक तथा जैविक खेती के उत्पादकों को उनकी उपज के मूल्य निर्धारण के लिए हरियाणा में एक समिति बनेगी। मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित प्राकृतिक खेती सम्मेलन में शिरकत कर रहे थे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती से प्राप्त उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए प्रति किसान 20 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे

जांच हेतु प्रयोगशालाएं भी स्थापित की जाएगी

प्राकृतिक और जैविक खेती की उपज की जांच हेतु प्रयोगशालाएं भी स्थापित की जाएगी। स्थापित होने वाली प्रयोगशालाएं किसानों की फसल की निशुल्क जांच करेंगी, खंड पूंडरी, जिला कैथल में कृषि विभाग की 53 एकड़ भूमि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को नीलामी के आधार पर पट्टे पर दी जाएगी। प्रत्येक पंचायत में पंचायती भूमि में से 10 प्रतिशत भूमि या कम से कम एक एकड़ भूमि प्राकृतिक खेती के लिए आरक्षित की जाएगी, यह भूमि केवल भूमिहीन किसानों को नीलामी के माध्यम से दी जाएगी। CM Nayab Saini In Hisar

भंडारण और संस्करण के लिये चार ड्रम की खरीद के लिए 3 हजार रुपये प्रति किसान दिया जाएगा

सरकारी और पंचायती जमीन पर जो भी किसान प्राकृतिक खेती करेगा, उनके लिए भी ऐलान किया। ऐसे किसानों को प्राकृतिक खेती योजना के तहत वित्तीय प्रोत्साहन के रूप में कच्चे माल के भंडारण और संस्करण के लिये चार ड्रम की खरीद के लिए 3 हजार रुपये प्रति किसान दिया जाएगा।  CM Nayab Saini In Hisar

इसके अलावा एक देसी गाय की खरीद पर 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। किसानों से प्राकृतिक खेती के विषय पर विचार सांझे किये गए। कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, विधायक विनोद भ्याना, रणधीर पनिहार, सावित्री जिंदल, हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंडरू सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। CM Nayab Saini In Hisar

‘फसलों की एमएसपी मिलना तो दूर…’ किसान हित में सांसद सैलजा ने सरकार से किया अनुरोध, कहा -डीएपी खाद की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करे सरकार