विजय कौशिक India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini In Ladwa : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जल्द ही प्रदेश सरकार 7500 पदों पर युवाओं को नौकरी देने जा रही है। इन पदों की परीक्षा व अन्य सभी प्रकार की प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है अब जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा। साथ ही प्रदेशभर के सभी विभागों में खाली पदों का ब्योरा इकट्ठा किया गया है और ग्रुप-सी के पदों के लिए सीईटी का आवेदन लिए जा चुके हैं। जल्द ही परीक्षा भी आयोजित करवाई जाएगी और विभिन्न विभागों में खाली पदों के विज्ञापन जारी किए जाएंगे। CM Nayab Saini In Ladwa
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव बन में पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
- बन गाँव मेरा परिवार है मैं अपने परिवार में आया हूँ : मुख्यमंत्री
CM Nayab Saini In Ladwa : गांव बन पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश भी दिया
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र में 50 हजार युवाओं को नौकरी देने का वायदा किया है। जिसको गंभीरता से लेकर हुए इन पदों पर नौकरी देने की योजना भी बनाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव बन पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश भी दिया। भाजपा मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक विजय कौशिक ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री नायब सैनी जी का स्वागत किया। मण्डल अध्यक्ष शिव गुप्ता ने सरोपा भेंट कर मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया। शक्ति केंद्र प्रमुख जितेंद्र काका ने भी पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
CM Nayab Saini In Ladwa : मुख्यमंत्री ने गांव वालों का गांव से प्रचंड जीत के लिए धन्यवाद व्यक्त किया
साथ ही ब्राह्मण समाज ने परशुराम जी की प्रतिमा भेंट स्वागत किया। सुरेन्द्र शर्मा ने बन गांव में मुख्यमंत्री नायब सैनी जी के पहुँचने पर पगड़ी पहनाकर पुरे गांव की ओर से स्वागत व आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने गांव वालों का गांव से प्रचंड जीत के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और कहा की बन गांव से मेरा पारिवारिक रिस्ता है मैं यहाँ अपने परिवार के बीच आया हूँ। मेरे परिवार का कोई भी व्यक्ति कभी भी मेरे पास पास आ सकता है 24 घंटे मेरे घर के दरवाजे आपके लिए खुले हैं।
चुनाव के समय कांग्रेस के लोगों ने कोर्ट में जाकर 26,000 पदों के परिणाम पर रोक लगवा दी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस के लोगों ने कोर्ट में जाकर 26,000 पदों के परिणाम पर रोक लगवा दी थी। तब हमने संकल्प लिया था कि सरकार बनते ही शपथ लेने से पहले युवाओं को उनके नौकरियों का परिणाम घोषित कर ज्वाइन करवाया जाएगा और सरकार ने ऐसा ही किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची के मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी दी है और आगे भी इसी नीति से युवाओं को नौकरी दी जाती रहेगी। CM Nayab Saini In Ladwa
गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे
इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, दीप सैनी, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा, जितेंद्र काका, डॉ सिंदर, पोला, गुरमेज कश्यप, राजेश पाल, जय सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, कृष्ण, राहुल शर्मा, पार्थ, विजय कौशिक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। CM Nayab Saini In Ladwa