India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini Inaugurated Rishikulam Wellness Center : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पानीपत जिले के समालखा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केन्द्र परिसर में ऋषिकुलम् वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस केंद्र की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने दैनिक जीवन में योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाकर एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा दें। CM Nayab Saini Inaugurated Rishikulam Wellness Center
CM Nayab Saini Inaugurated Rishikulam Wellness Center : संस्था को 51 लाख रुपये देने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना जिन उद्देश्यों को लेकर की गई थी, आज वे साकार होते प्रतीत हो रहे हैं। यह केंद्र न केवल ग्राम विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि हमारी सनातन परंपराओं और संस्कारों को और प्रगाढ़ कर रहा है। उन्होंने इस अवसर पर संस्था को 51 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
किसानों से अपील : रासायनिक कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से बचें
नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश को दो चीजों की आवश्यकता है, पहली हमारी सीमाएं सुरक्षित हों और दूसरा हमारा शरीर स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित और जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे रासायनिक कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से बचें और प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हों, जिससे मानव स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव न पड़े।
CM Nayab Saini Inaugurated Rishikulam Wellness Center
CM Nayab Saini Inaugurated Rishikulam Wellness Center : लगभग 450 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा साधना एवं ग्राम विकास केन्द्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्किल सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जहां लगभग 450 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण है और यह केंद्र उन्हें उस दिशा में मार्गदर्शन और साधन प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह संस्था को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना सक्रिय योगदान दें।
इस वैलनेस सेंटर में नेचुरोपैथी से बीमारियों का इलाज किया जाएगा
माधव जन सेवा न्यास के अध्यक्ष पवन जिंदल ने कहा कि यह वैलनेस सेंटर उन लोगों के लिए नींव का पत्थर होगा जो स्ट्रेस से दूर रहना चाहते हैं और तनाव मुक्त रहना चाहते हैं। आज के इस युग में नित्य नई-नई बीमारियां लोगों को घेर रही हैं। इस वैलनेस सेंटर में नेचुरोपैथी से उन बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इस नेचुरोपैथी केंद्र में दो आयुर्वेद डॉक्टर के साथ-साथ दो नेचुरोपैथी से जुड़े डॉक्टर और अनुभवी स्टाफ लगाया गया है। यह वैलनेस सेंटर सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। CM Nayab Saini Inaugurated Rishikulam Wellness Center
ये रहे मौजूद
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, प्रांत संघ प्रताप सिंह, प्रांत प्रचारक सुरेंद्र सिंह, संस्कार भारती के संगठन मंत्री विजय भाटिया, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, बलराम नंदवानी जिला महामंत्री कृष्ण छोकर, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बडख़ालसा और डॉक्टर राज नेहरू, उपयुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज यादव, पुलिस अधीक्षक भुपेन्द्र सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
बाबा वेंगा की साल 2025 को लेकर फिर आ गई एक और भयावान भविष्यवाणी, जिसे सुन कांप उठी है आधी दुनिया