India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज करोड़ों रुपये की लागत से बिहोली में निर्मित राजकीय पशु चिकित्सा पॉलिक्लीनिक की सौगात दी। इसके साथ ही गांव मथाना में गोशाला के अंदर गो चिकित्सालय के प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया।
बता दें कि बिहोली में गांव चार करोड़ 56 लाख 58 हजार की लागत से राजकीय पशु चिकित्सा पॉलिक्लीनिक तैयार किया गया है। इसका उद्घाटन करने उपरांत मुख्यमंत्री ने मथाना गोशाला में गो चिकित्सालय प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इन कार्यक्रमों के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। CM Nayab Saini
CM Nayab Saini : पशुओं से संबंधित चिंता दूर करने में यह पॉलीक्लिनिक सहायक सिद्ध होगा
गाँव बिहोली (लाडवा, कुरुक्षेत्र) में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘राजकीय पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक’ के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस अवसर पर पधारे सभी पशुपालकों का मैं अभिनंदन करता हूँ।
वर्तमान समय में पशुपालन में कई चुनौतियां हैं, जिसमें सबसे बड़ी चुनौती पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर होती है। किसान और पशुपालक दोनों की पशुओं से संबंधित चिंता दूर करने में यह पॉलीक्लिनिक सहायक सिद्ध होगा। पशु हमारे किसानों के परिवार का अहम हिस्सा हैं, यह पॉलीक्लिनिक न केवल क्षेत्र के पशुओं के बेहतर उपचार का केंद्र है, बल्कि यह पशुपालकों की आजीविका को और मजबूती भी देगा। CM Nayab Saini
अब गोवंश सड़कों पर नहीं घूमेगा
वहीं मथाना गांव में गोवंश धाम एवं अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा अब गोवंश सड़कों पर नहीं घूमेगा और सुरक्षित भी रहेगा। प्रदेश में तीन गो अभ्यारण केंद्र बनाए व 8 करोड़ की राशि जारी की है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस केंद्र से बीमार गौ माता/गोवंश का इलाज होगा और इस अत्याधुनिक अस्पताल-केंद्र से लाडवा में आसपास के क्षेत्र की जनता को लाभ होगा व यह केंद्र एक मिसाल बनेगा उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा हमारा धर्म है। CM Nayab Saini
CM Nayab Saini : अनुदान देने में कोई कोर असर नहीं छोड़ी जा रही
यही कारण है कि गौशालाओं के लिए अनुदान देने में कोई कोर असर नहीं छोड़ी जा रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां जिला कोर कमेटी की बैठक में हुई, हालांकि मीडिया को अंदर जाने की इजाजत नहीं। सुभाष सुधा पूर्व मंत्री, शाहाबाद मारकंडा से विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रहे सुभाष कलसाना, पिहोवा विधानसभा से प्रत्याशी रहे जयभगवान शर्मा सहित भाजपा के तमाम जिला मंत्री एवं महामंत्री भी बैठक में मौजूद रहे।