India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini On Rahul Gandhi : धर्मनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस दिन योग को पर्व की तरह मनाया जाएगा और कुरुक्षेत्र में लाखों लोग एक साथ योग करेंगे। महाराष्ट्र चुनाव को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए नायब सैनी ने कहा, “राहुल गांधी का पता नहीं क्या कह दें, सीएम बोले योग गुरु स्वामी रामदेव खुद इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज योग पूरी दुनिया में हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बन चुका है।” CM Nayab Saini On Rahul Gandhi
CM Nayab Saini On Rahul Gandhi : एक ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है कुरुक्षेत्र
27 मई से ही योग अभियान की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें स्वच्छता अभियान को भी जोड़ा गया है। जिले के तमाम विभाग और संस्थाएं इसमें भागीदारी निभा रही हैं। मैं कुरुक्षेत्र के लोगों से अपील करता हूं कि 21 जून को किसी भी हालत में योग कार्यक्रम में जरूर शामिल हों। पहले योग, फिर जलपान यही भावना इस बार की है। 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस होगा और कुरुक्षेत्र एक ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है।
फस्ट्रेशन में है कांग्रेस पार्टी
वहीं महाराष्ट्र चुनाव को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए नायब सैनी ने कहा, “राहुल गांधी का पता नहीं क्या कह दें। अभी हरियाणा में आकर बोली गए 3 प्रकार के घोड़े हैं। पिछली बार आए थे, तब कहा कि ये जीएसटी पांडवों के समय शुरू हुआ था। कांग्रेस पार्टी फस्ट्रेशन में है। कांग्रेस पार्टी के कर्म भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। उस समय देश के बारे में नहीं सोचा। यही सोचा कि अपनी सुविधा किस प्रकार बढ़े। अब देश और आमआदमी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोच रहे हैं। CM Nayab Saini On Rahul Gandhi