India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini On Wakf Bill : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को बीजेपी विधायक दल कार्यालय में नवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना करके, आगे कार्यों के लिए इसकी शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया हैं। बीजेपी विधायक दल कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर सीएम ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। सीएम सैनी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि बीच-बीच में मंत्री यहां पर बैठते भी थे और अब आगे भी यह कार्य सुचारू रूप से चलेगा। किस न किसी दिन कोई ना कोई मंत्री यहां पर बैठेगा और आमजन की समस्याएं सुनेगा। CM Nayab Saini On Wakf Bill

पहली बार दिखा ऐसा अजूबा, इंसानों की जुबानी बोल रहा एक कौआ, Viral Video न होता तो शायद यकीन भी ना करते आप!

CM Nayab Saini On Wakf Bill : कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए लोगों को भड़काने के काम किए

वक्फ बिल पर किये गए सवाल पर सीएम ने कहा कि वक्फ बिल पास हुआ है, इसके ऊपर कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए इसमें ऐसे संशोधन किए थे जिसका नुकसान जनता को होता था। 1990 में नोटिफिकेशन होता है और वक्फ के पास जमीन चली जाती है। हालांकि 1995 में वही जमीन पंचायत के पास थी। इस तरह की घटना हरियाणा में भी हुई है। CM Nayab Saini On Wakf Bill

वक्फ की जमीन है तो वक्फ की रहनी चाहिए। इस बिल से वक्फ की भूमि सुरक्षित होगी, परंतु कांग्रेस के लोग माहिर है लोगों को भड़काने में। CAA आया था उसमें भी कांग्रेस ने लोगों को भड़का दिया, फिर किसानों को भड़का दिया। हर क्षेत्र में कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए लोगों को भड़काने के काम किए है।

वोट बैंक की राजनीति हमेशा की, कभी भी लोगों के बारे में नहीं सोचा

कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति हमेशा की है। कभी भी लोगों के बारे में नहीं सोचा। देश के लोगों के जीवन को सुरक्षित करना बीजेपी की नियत है। लोगों का शोषण करना, शोषण करके प्रताड़ित करना यह कांग्रेस का काम था। इसमें कांग्रेस की मास्टरी थी। लोगों में भय पैदा करके कांग्रेस लोगो से वोट लेती थी। CAA के आने के बाद से मुसलमानों को बाहर निकाल देगे, यह कांग्रेस की तरफ से कहा गया। किसकी नागरिकता गई, बताए कांग्रेस। 55 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही, कितना पैसा कांग्रेस ने एमएसपी में बढ़ाया राहुल गांधी इस पर बयान दे।

आंतों में पल रहा ये ‘खूनी कीड़ा’ कर रहा शरीर को अंदर से खोंखला! बस पानी में मिला लें ये 3 चीजें नसों की गंदगी होगी बाहर

CM Nayab Saini On Wakf Bill : वक्फ बिल से किसी को कोई खतरा नहीं

वक्फ बिल को लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था के सवाल पर सीएम सैनी ने कहा कानून व्यवस्था पर हमारा ध्यान है, हमने साफ कहा है वक्फ बिल से किसी को कोई खतरा नहीं है। कांग्रेस ने देश के अंदर सिस्टम को खराब किया है, पीएम मोदी के नेतृत्व में सिस्टम ठीक हुआ है। कुएं के अंदर जो मेंढक होता है वह कुएं का ही चक्कर काटता है। यही काम कांग्रेस का रह गया है। आज हर क्षेत्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है। दुनिया के अंदर भारत का सम्मान भी बढ़ा है। 5 ट्रिलियन की इकोनॉमी भारत बना है।

CM Nayab Saini On Wakf Bill : पंजाब के अंदर इस बार कमल का फूल खिलेगा

वहीं पीएम मोदी के हरियाणा दौरे पर सीएम सैनी ने कहा पीएम मोदी का दिल से धन्यवाद करता हूं कि वह हरियाणा आ रहे है। बाबा भीम राव अंबेडकर की जयंती पर पीएम मोदी हरियाणा आ रहे है। बड़ी सौगात देने का काम मोदी करेंगे। विकसित भारत की नींव पीएम मोदी ने रख दी है। भगवंत मान द्वारा राहुल गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी पर सीएम ने कहा हैं तो मौसेरे भाई, इंडी गठबंधन के लोग है। पंजाब में आप से दुखी है सारे लोग। इस बार पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है पंजाब के अंदर इस बार कमल का फूल खिलेगा। पीएम मोदी बिना भेदभाव के काम करते है।

पंजाब में मोहल्ला क्लिनिक खोल दिया, लेकिन दवाई है ही नहीं उसमें

आयुष्मान कार्ड लागू तो पंजाब सरकार ने करना है। ताकि उसका लाभ पंजाब के लोगों को भी मिले, लेकिन पंजाब ने आयुष्मान कार्ड को आज तक लागू ही नहीं किया। पंजाब में मोहल्ला क्लिनिक खोल दिया, लेकिन दवाई है ही नहीं उसमें। पीएम मोदी ने 5 लाख रुपए का जो कार्ड दिया है उसका लाभ पंजाब के लोगों को भी मिलना चाहिए।

विधानसभा में भी कहा था, कांग्रेस के लोग किस प्रकार से गरीब व्यक्ति को लाभ न मिले उसको लेकर बड़ी बातें कही गई। केंद्र सरकार की बीपीएल सीमा 5 की लिमिट 1 लाख 60 हजार थी हमने 1 लाख 80 हजार कर दी। परन्तु कांग्रेस ने इतना हो हल्ला कर दिया। तो मुझे यह कहना पड़ा कि अगर कोई अपात्र व्यक्ति इसका लाभ ले रहा है तो वह ना ले। CM Nayab Saini On Wakf Bill

साइक्लोथॉन यात्रा में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील

कांग्रेस में तो परिवार का ही सदस्य या फिर उनके परिवार का कोई नजदीकी पार्टी का अध्यक्ष बनता है, हमारे यहां ऐसा नहीं है। कल से प्रदेश में साइक्लोथॉन यात्रा जो नशे को लेकर के युवाओं में जनजागरण अभियान है शुरू होगी। इसमें मैंने अपील की है कि महिलाएं, युवा, खिलाड़ी इस अभियान में शामिल हो। इस 28 अप्रैल को इस यात्रा का अंत सिरसा और डबवाली के बीच होगा। नशे में गरीबी भी है। CM Nayab Saini On Wakf Bill

वक्फ बोर्ड धर्मिक नहीं बल्कि प्रशासनिक संस्था… राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- मुसलमानों को भरमाओ मत