India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini Palwal Rally : पलवल की अनाज मंडी में 6 जून को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास रैली युवा खेल मंत्री गौरव गौतम की अध्यक्षता में होने जा रही है। रैली को लेकर खेल मंत्री ने कहा कि पलवल की विकास रैली हरियाणा की ऐतिहासिक रैली होगी, जिसमें मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं का पिटारा खोलेंगे। CM Nayab Saini Palwal Rally
CM Nayab Saini Palwal Rally : मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएंगी दर्जनों बड़ी-बड़ी मांगे
पलवल विधान सभा छेत्र में 6 जून को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पलवल की अनाज मंडी में विकास रैली होगी। इस रैली को लेकर खेल मंत्री गौरव गौतम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो 6 जून को पलवल में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास रैली होने जा रही है। यह रैली हरियाणा की ऐतिहासिक रैली होगी। जो पलवल के विकास और रोजगार को बढ़ावा देगी। मंत्री ने कहा कि पलवल जिले की दर्जनों ऐसी बड़ी बड़ी मांगे हैं, जो मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएंगी और मुख्यमंत्री उन सभी मांगों को पूरा करके जाएंगे।
CM Nayab Saini Palwal Rally : सबसे अलग दिखेगा पलवल
यह रैली पलवल जिले में खेल के लिए नए आयाम स्थापित करेगी। युवाओं के लिए बेहतरीन खेल स्टेडियम,युवाओं के लिए रोजगार के लिए उद्योग और पलवल क्षेत्र के नए नए विकास कार्यों को मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी के सामने पहले ही भेज दी गई हैं और रैली में मुख्यमंत्री उनको सभी को पूरा करके जाएंगे। पलवल को साफ सुंदर बनाने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं और जल्द ही लोगों को शहर विकास के मामले में सबसे अलग दिखेगा। CM Nayab Saini Palwal Rally