India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  : मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा के गांव बुहावी में तिरंगा यात्रा में शिरकत करने पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री सुभाष सुधा भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य गणमान्य नेता व प्रशासनिक अधिकारियों की भी मौजूदगी रही।  तिरंगा यात्रा में हाथ में तिरंगा लेकर देश भक्ति जय जयघोष जय हिंद के नारे के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज गांव बुहावी में तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है।

CM Nayab Saini : देश की रक्षा और पाकिस्तान को घुटनों पर लाने का काम किया

आज का यह दिन केवल एक आयोजन नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति और जज्बे बलिदान की भावना को सच्चे श्रद्धांजलि देने का अवसर है। हम यहां तिरंगा यात्रा के  के लिए आए हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश की रक्षा और पाकिस्तान को घुटनों पर लाने का काम किया है उन सबको सैनिको को आज हम नमन करते हैं उनको प्रणाम करते हैं। मैं हरियाणा की वीर भूमि को भी नमन करता हूं जहां से लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए बॉर्डर पर  तैयार रहते हैं। CM Nayab Saini

यह तिरंगा यात्रा वीर जवानों को यह संदेश देने के लिए की पूरा देश एकजुट

हमारे गांव-गांव के जवान वीरता की मिसाल बन चुके हैं। यह तिरंगा यात्रा वीर जवानों को यह संदेश देने के लिए की पूरा देश एकजुट है। पूरा देश एक साथ खड़ा है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से अपने पूरे हरियाणा और देश को यह संदेश दिया है देशभक्ति हमारी राष्ट्रीय कर्म का प्रतीक भी बन चुका है। प्रधानमंत्री जी का संदेश पूरी दुनिया ने सुना है कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। नए भारत का आत्मविश्वास यही है विकसित भारत की पहचान ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादियों के अड्डे को नए तबाह  किया गया। CM Nayab Saini

बहादुर सेना ने पाकिस्तान के नापाक ठिकानों को ध्वस्त किया

पाकिस्तान को यह साफ संदेश दिया गया कि भारत की संप्रभुता पर हमला करने का अंजाम यह बहुत बड़ा होता है, हमारे बहादुर सेना ने पाकिस्तान के नापाक ठिकानों को ध्वस्त किया है। पाकिस्तान अपने आप को परमाणु शक्ति संपन्न होने का दम भरने वाले पाकिस्तान के 11 एयरवेज हमारे नौजवान साथियों ने मात्र तीन घंटे के अंदर तबाह करने का काम हमारे नौजवान सेना ने किया है हमें उनके ऊपर गर्व है ।

CM Nayab Saini : देश से खून और पानी इकट्ठा नहीं बहेगा

प्रधानमंत्री ने पहले यह निर्णय लिया के इस देश से खून और पानी इकट्ठा नहीं बहेगा और सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया जो भारत का पानी पाकिस्तान के अंदर जाता था। प्रधानमंत्री जी ने जो वीजा लेकर के यहां लोग आए हुए थे उनके वीजा को खत्म कर दिया और उनको वापस पाकिस्तान भेजने का काम किया है। तिरंगा यात्रा को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। CM Nayab Saini

अपने ही बयानों से खुद को बार-बार झूठा साबित कर रहे Trump, फिर लिया सीजफायर का क्रेडिट, 7 दिन में 6 बार युद्धविराम को लेकर कही अलग-अलग बात