India News(इंडिया न्यूज़), Haryana Budget 2025: हरियाणावालों के लिए आज काफी बड़ा दिन है। ऐसा इस लिए क्यूंकि आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा में पहला बजट पेश करने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, हरियाणा में आज करीब 2 बजे बजट पेश किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये बजट करीब 2 लाख करोड़ से अधिक का हो सकता है। बताया जा रहा है नायब सैनी अपने पहले बजट को ‘महिला बिग गिफ्ट’ थीम पर रखेंगे। वहीँ इस बजट पर राज्य की सभी महिलाओं को इस बजट का बेसब्री से इंतजार है।

  • महिलाओं का होगा बड़ा फायदा
  • युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी
  • इन लोगों को भी मिलेगा लाभ

हरियाणा में BJP ने किए 27 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित, जानें इन्हें मिली जिम्मेदारी

महिलाओं का होगा बड़ा फायदा

आपको बता दे इस बजट में महिलाओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। वहीँ इस बजट के बाद महिलाओं को बड़ा फयदा मिलने वाला है। जी हाँ, नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए सीएम सैनी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने वाली लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा आज करने वाले हैं। वहीँ लाडो लक्ष्मी योजना के लिए बजट में करीब 10-12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा सकता है। केवल यही नहीं बल्कि घरेलू महिलाओं को राहत देने के लिए सिलेंडरों की कीमत भी कम की जा सकती है। जी हाँ सिलेंडर 500 रुपये में मिलने वाला।

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

सिर्फ महिला ही नहीं बल्कि नायब सरकार युवाओं के लिए भी कई बड़ी खुशखबरियाँ लेकर आई है। इस बजट में नायब सरकार हजारों युवाओं की झोली में रोजगार डाल सकती है। वहीँ युवाओं के लिए हरियाणा सरकार अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान 2 लाख सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा कर सकती है। अब हरियाणा में सबसेर बड़ी समस्या ,बेरोजगारी’ कभी अंत होने वाला है। ऐसा इसलिए क्यूंकि सैनी बजट में हर साल औसतन 40 हजार युवाओं को नौकरी देने का प्रावधान कर सकते हैं।

UP में फिर बदला मौसम का मिजाज! इस जिले मूसलाधार बारिश, आंधी से बढ़ेगी ठिठुरन, अलर्ट जारी

इन लोगों को भी मिलेगा लाभ

आपको बता दें नायब सर्कार की ओर किए जा रहे इस बजट में गरीब, युवा, अंत्योदय और नारी को आगे बढ़ाने पर फोकस किया गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने के लिए वह खजाना खोलेंगे। कहा जा रहा है कि वह बजट में किसानों के लिए कई घोषणाएं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री को उम्मीद है कि फसल विविधीकरण और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सौगात मिलेगी।

अंबाला के इस गांव में सरपंच को आखिर किस मामले में किया गिरफ्तार, आप रह जाएंगे हैरान