India News (इंडिया न्यूज़), CM Nayab Singh Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित टाउन पार्क में आज विधिवत रूप से 37वें  बसंत उत्सव  का शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय बसंत उत्सव का आयोजन पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थितजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत दुनिया का ऐसा देश है जिसमें अनेक ऋतुओं का संगम है और हर ऋतु का अपना महत्व है। यहाँ प्रत्येक ऋतु के आगमन पर कोई ना कोई पर्व मनाया जाता है। इसी कड़ी में बसंत के आगमन पर आज यहाँ 37वें बसंत उत्सव का आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।

CM Nayab Singh Saini : आधुनिकता और परंपरा का अंगूठा संगम

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला शिवालिक की तलहटी और माता मनसा देवी के चरणों में बसा आधुनिक शहर है।  प्राकृतिक सुंदरता और सुव्यवस्थित विकास के लिए पंचकूला शहर जाना जाता है। यहां पर आधुनिकता और परंपरा का अंगूठा संगम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि इस बार बसंत उत्सव में प्रकृति की अनुपम छटा हर तरफ दिखाई दे रही है।  यहाँ पर फूलों को देखकर लगता है कि प्रकृति खुशी से झूम रही है और बसंत उत्सव में नव ऊर्जा का संचार महसूस हो रहा है। आज का यह आयोजन सभी के जीवन में नई उमंग लेकर आया है।

  • पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित टाउन पार्क में दो दिन चलेगा कार्यक्रम
  • इस बार पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया गया है बसंत उत्सव का आयोजन
  • भारत दुनिया का ऐसा देश है जिसमें अनेक ऋतुओं का संगम : मुख्यमंत्री

लोक नृत्य, लोक कलाकारों की प्रस्तुति सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने विशेषतौर पर पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी लगातार मेहनत से इस बसंत उत्सव का सफल आयोजन संभव हुआ है। नायब सिंह सैनी ने फेस्टिवल में फूलों की विभिन्न किस्मों का अवलोकन करने के साथ-साथ पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल में स्कूली बच्चों द्वारा  पेंटिंग,  फैंसी ड्रेस, रंगोली, चित्रकला, लोक नृत्य, लोक कलाकारों की प्रस्तुति सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

CM Nayab Singh Saini : वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर्स के वेलनेस सेंटर को सम्मानित किया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे नागरिकों को सम्मानित भी किया।  राउंड अबाउट के रखरखाव केटेगरी में चंडीमंदिर कैंट स्थित वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर्स के वेलनेस सेंटर को सम्मानित किया गया।  इसी प्रकार,  गार्डन इन स्कूल कैंपस  प्राइमरी (जूनियर विंग) में सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर – 2 पंचकूला और गार्डन इन स्कूल कैंपस सेकेंडरी विंग केटेगरी में सेक्टर 20 स्थित द गुरुकुल को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बसंत उत्सव के आयोजन बारे जानकारी दी।

प्रसिद्ध हास्य कवि लोगों का भरपूर मनोरंजन करवाएंगे

पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि दो दिन तक चलने वाले बसंत उत्सव में पुष्प सज्जा, कट फ्लावर, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला, पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग और टैटू प्रतियोगिता, पर्यावरण क्विज, मेहंदी प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त  हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें कई प्रसिद्ध हास्य कवि लोगों का भरपूर मनोरंजन करवाएंगे। CM Nayab Singh Saini

9 मार्च को युगल डांस प्रतियोगिता

इसी प्रकार 9 मार्च को युगल डांस प्रतियोगिता, बेबी शो, सेल्फी प्रतियोगिता, सोलो गायन प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसका जिला के सभी नागरिक भरपूर आनंद उठा सकेंगे। बसंत उत्सव में कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

‘बस हमारी बेटी से मिलवा दो’ मंत्री आवास के बाहर मदद मांग रहा ये परिवार, महिला दिवस के मौके पर सरकार से लगाई गुहार

हरियाणा के अब इस जिले में भी किसान उतरे सड़कों पर, सरकार से करने लगे ये मांग, दे डाली चेतावनी