India News (इंडिया न्यूज़), CM Nayab Singh Saini : मुख्यमंत्री बोले कि भगवद्गीता उपदेशों में ही पूरे विश्व की चिंता, भय,आतंकवाद, तनाव सहित तमाम समस्याओं का समाधान निहित है। इतना ही नहीं विश्व की तमाम चुनौतियों का सामना करने के लिए इस दिव्य ग्रंथ से ज्ञान और कर्म करने का संदेश मिलता है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को विश्व के हर कोने-कोने में प्रचार प्रसार कर रहे है। स्वामी ज्ञानानंद के प्रयासों से ही गीता जयंती के छोटे से समारोह को वर्ष 2016 से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाया जाने लगा है।
- स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने सीएम को किया मुख्यमंत्री को भेंट किया स्मृति चिन्ह
- मुख्यमंत्री ने दिव्य गीता सत्संग के लिए 21 लाख रुपए की दी अनुदान राशि
- कहा कि दुनिया के मार्गदर्शक बनने के लिए पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को बनाना होगा जीवन का आदर्श
CM Nayab Singh Saini : सत्संग के पहले दिन पवित्र ग्रंथ गीता प्रारंभ होने की कथा को सबके समक्ष रखा
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने दिव्य गीता सत्संग के पहले दिन पवित्र ग्रंथ गीता प्रारंभ होने की कथा को सबके समक्ष रखा और बताया कि पवित्र ग्रंथ गीता में 700 श्लोक है। इन श्लोकों में चिंता, भाव, आस्था और विश्व की तमाम समस्याओं का समाधान करने का मार्ग दिखाया गया है। कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर ही पवित्र ग्रंथ गीता की रचना हुई। इस पावन धरा पर 5162 वर्ष पूर्व महाभारत युद्ध के दौरान भगवान श्री कृष्ण ने पूरी मानवता को कर्म करने का संदेश दिया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने पवित्र ग्रंथ गीता के पहले श्लोक की व्याख्या को हजारों श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया। CM Nayab Singh Saini
CM Nayab Singh Saini : हिसार हवाई अड्डे की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में होने के बाद मिला है लाइसेंस
वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार हवाई अड्डे को लाइसेंस मिलने पर कहा कि विपक्ष के लोग शोर मचाते थे विपक्ष के लोग प्रमुख पद पर बैठकर बड़े-बड़े दावे करते थे की हिसार में कुछ नहीं है। हिसार हवाई अड्डे की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में होने के बाद लाइसेंस मिला है और जल्दी ही यहां से फ्लाइट भी शुरू होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करेंगे कि इसका जल्द ही उद्घाटन किया जाए।इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय का धन्यवाद है कि उन्होंने हिसार हवाई अड्डे को लाइसेंस दिया है। हिसार हवाई अड्डे का लाभ हरियाणा के लोगों को भी मिलेगा। CM Nayab Singh Saini
17 तारीख को बजट पेश किया जाना है। उस मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि विपक्ष के लोगों का विधानसभा में मैंने जवाब दिया है। विपक्ष के लोगों को सुनने की आदत नहीं है। विधानसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब भी दिया है हर विपक्ष के सवालों के जवाब का उत्तर विधानसभा सत्र में दिया है परंतु विपक्ष उसको सुनने के लिए तैयार नहीं है।अपनी बात ही कहना चाहता है विपक्ष और सत्र से भाग गए यह सब हरियाणा के लोगों ने भी देखा है।सोनीपत में आपसी रंजिश में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की गई है उस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बोलते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और यह आपसी पारिवारिक मामला है कुछ जमीन को लेकर झगड़ा हुआ है। इतना झगड़ा नहीं बढ़ना चाहिए था, जिसने गलत किया है उस पर पुलिस पूरी तरह से कार्रवाई कर रही है। CM Nayab Singh Saini