India News (इंडिया न्यूज) Haryana Vidyut Project Gorakhpur : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं केंद्रीय ऊर्जा व आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद के गोरखपुर स्थित हरियाणा अणु विद्युत परियोजना का संयुक्त रूप से दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। Haryana Vidyut Project Gorakhpur

Haryana Vidyut Project Gorakhpur : न केवल हरियाणा, बल्कि उत्तर भारत की दीर्घकालिक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि परमाणु ऊर्जा वातावरण के लिहाज से स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा उत्पादन का माध्यम है। परियोजना निदेशक जिवेंद्र कुमार जैन ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से परमाणु ऊर्जा विभाग व एनपीसीआईएल के कार्यों, सीएसआर गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह परियोजना न केवल हरियाणा, बल्कि उत्तर भारत की दीर्घकालिक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगी।

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और अग्रणी बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी प्रयास

यह स्वच्छ और सतत ऊर्जा समाधान की दिशा में एक ठोस कदम है, जो देश को 2070 तक नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य पाने में मदद करेगी। मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह परियोजना भारत को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और अग्रणी बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी प्रयास है, जो आने वाले समय में ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में बड़ी भूमिका निभाएगा। Haryana Vidyut Project Gorakhpur

भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न, कार्यक्रमों की समीक्षा हुई, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की, सीएम सैनी ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर