• बवानीखेड़ा से चेयरमैन प्रत्याशी सुंदर अत्री के पक्ष में किया प्रचार

  • विकास कार्यो में नहीं रहने दी जाएगी कोई कमी

India News (इंडिया न्यूज़), Bawanikheda Jan Ashirwad Sabha : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी। आने वाले दो मार्च को चुनाव में एक तरफा माहौल होगा तथा भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश में होगी। यह बात उन्होंने बवानीखेड़ा कस्बा में भाजपा प्रत्याशी सुंदर अत्री के समर्थन में आयोजित जनआशीर्वाद सभा के दौरान अपने संबोधन में कही।

Shivratri 2025 : शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सीएम CM सैनी और बड़ौली ने दिल्ली मंदिर में किया जलाभिषेक

Bawani kheda Jan Ashirwad Sabha : महाशिवरात्रि पर्व की दी शुभकामनाएं

इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सात तारीख को हरियाणा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। भाजपा अपने विधानसभा के चुनावी वायदे को पूरा करने की तरफ एक बड़ा कदम बढ़ा रही है। इसके तहत महिलाओं को 2100 रूपये देने का प्रावधान वर्तमान बजट में किया जाएगा।

Mahashivratri 2025 : शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि विशेष दिन, जानें महत्व, पूजा विधि और मान्यताएं

भाजपा ने किसानों व पटेदारों को जमीन का मालिकाना हक दिलवाया

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की नीतियों का जिक्र किया तथा कहा कि उनकी सरकार में अपने पहले 100 दिन के दौरान नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम की जमीन पर 15,440 परिवारों को प्रदेश के 14 शहरों में 30-30 गज के प्लॉट देने का कार्य किया है। वहीं प्रदेश के 100 दिन के उनके कार्यकाल के दौरान किसानों व पटेदारों को जमीन का मालिकाना हक दिलवाया है।

Bhiwani Jogiwala Shiv Temple : शिवरात्रि को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 11000 लीटर त्रिवेणी संगम का गंगाजल आचमन वितरित

वहीं गांव की पंचायत भूमि में 20 वर्ष तक मकान बनाकर रहने वालों को केबिनेट में निर्णय लेकर उन्हें मालिकाना हक देने का कार्य राज्य सरकार ने किया है। इसके साथ ही महिलाओं को 500 रूपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां युवाओं को रोजगार देने के नाम पर बरगलाती रही तथा विधानसभा चुनाव के दौरान रिजल्ट ना निकालने को लेकर न्यायालय में चली गई, वही सरकार बनते ही उन्होंने 25 हजार युवाओं को बगैर पर्ची-खर्ची नौकरी देने का कार्य किया।

चहुंओर भाजपा के पक्ष में माहौल

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि उन्होंने नगर निकाय चुनाव के दौरान पानीपत, करनाल, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, फरीदाबाद, गुडग़ांव, मानेसर, सोहना व रादौर का दौरा किया। इस दौरान उन्हें यह आभास हुआ कि भाजपा के पक्ष में नगर निकाय चुनाव में एक तरफा माहौल है तथा यहां की जनता आने वाली दो मार्च को भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी।

हरियाणा में सबकी जुबान पर छाएगा राज्य गीत, जल्द होने वाला है लॉन्च, विधानसभा अध्यक्ष ने दी जानकारी