प्रवीण वालिया-करनाल India News (इंडिया न्यूज), CM Saini Targeted Congress : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान को तोड़ना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है और वे संविधान को बचाने की दुहाई देते हैं, जबकि वे आज भी उनकी सरकार बनने के बाद धारा-370 को वापिस करने जैसे बयान देकर भी संविधान को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद से पिछले 11 वर्षों में ये देश संविधान के अनुरूप चला है और असल मायने में आजाद भारत को लोगों ने देखा है। CM Saini Targeted Congress
- आपातकाल के दौरान संविधान और लोकतंत्र का एक बार स्मरण नहीं किया गया
- संविधान की रक्षा की बात करने वालों की पीढ़ियों ने भी कभी संविधान का सम्मान नहीं किया- नायब सिंह सैनी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद से पिछले 11 वर्षों में देश संविधान के अनुरूप चला और असल मायने में आजाद भारत को लोगों ने देखा
CM Saini Targeted Congress : यह नहीं पता था कि देश एक ऐसा दौर भी देखेगा, जब पवित्र संविधान की हत्या की जाएगी
मुख्यमंत्री बुधवार को स्थानीय कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सभागार में भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय- देश में आपातकाल लगाए जाने के 50 साल पूर्ण होने पर संविधान हत्या दिवस आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी का दंश झेल रहा था, उस समय हमारे देश के नायकों ने अपना बलिदान दिया ताकि आने वाली पीढिय़ां खुली हवा में साँस ले सकें, लेकिन उस समय किसी को यह नहीं पता था कि देश एक ऐसा दौर भी देखेगा, जब पवित्र संविधान की हत्या की जाएगी।
आम लोगों को यातनाएं देते हुए पकड़ लिया
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बोलते हुए कहा कि 25 जून का दिन हम सबको याद कराता है कि उस समय कैसे रात के 12 बजे सरकार द्वारा इमरजेंसी का आदेश पारित होता है और आम लोगों को यातनाएं देते हुए पकड़ लिया जाता है। उन पर किए गए अत्याचारों से आज भी हमारे रोंगटे खड़़े हो जाते हैं। यह आदेश उस सरकार की अपनी इच्छाशक्ति को पूरा करने के लिए जारी किया गया था। यह एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया था।
देश के पवित्र संविधान को अपने स्वार्थ के लिए कुचल दिया गया। इमरजेंसी के दौरान संविधान और लोकतंत्र का एक बार भी स्मरण नहीं किया गया। किस प्रकार नेताओं और अपनी आवाज को बुलंद करने वाले लेखकों पर अत्याचार किए गए, उनको जेलों में बंद कर दिया गया, ताकि वे सरकार के खिलाफ कुछ न लिख सकें।
कांग्रेस ने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया
उन्होंने कहा कि जब भारत अंग्रेजों से आजाद हुआ तो देश में छोटी-छोटी 562 रियासतें थी और इन 562 रियासतों को एकजुट करने का काम सरदार वल्लभभाई पटेल को दिया गया और उन्होंने सभी रियासतों को एकजुट करने का काम किया। वहीं, सिर्फ एक रियासत की जिम्मेवारी पंडित जवाहरलाल नेहरू को सौंपी गई थी, जिसका परिणाम सब जानते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया और उनके नेता लोकतंत्र के मंदिर संसद में खड़े होकर बिल को फाड़ कर संविधान का अपमान करते है। संविधान की रक्षा की बात करने वालों की पीढय़िों ने भी कभी संविधान का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही लोगों को प्रताडऩाओं का दंश झेलना पड़ा और इन गलत नीतियों के कारण ही आज लोगों ने कांग्रेस को साफ कर दिया है।
वे केवल संविधान की किताब उठाकर घूम रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद भारत के बाद जिस गति से देश आगे बढऩा चाहिए था, उस गति से नहीं बढ़ा। कांग्रेस के 55 साल और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल के कार्यकाल में विकसित भारत के अंतर को साफ देखा जा सकता है। लेकिन कांग्रेस को यह अंतर नजर नहीं आ रहा, वे केवल संविधान की किताब उठाकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये देश बदला है और गति से आगे बढ़ रहा है। जिन नायकों ने देश को आजाद करवाने के लिए अपनी कुर्बानियां दी, उनके सपनों का भारत बन रहा है।
हमारे बुजुर्गों को 25 जून 1975 को घोषित की गई इमरजेंसी के बारे में पीढ़ियों को अवगत कराना चाहिए
प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि जब आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तो भारत विकसित राष्ट्र बने और इस संकल्प की सिद्धि में देश के हर व्यक्ति के योगदान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव जीतने और सरकार बनाने तक सीमित नहीं है, लोकतंत्र एक जीवन शैली है, एक बहुमूल्य प्रणाली है।
उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों को 25 जून 1975 को घोषित की गई इमरजेंसी के बारे में पीढ़ियों को अवगत कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद हमें अपने महापुरुषों की जयंतियों को मनाने का अवसर मिला, ताकि हम उनके जीवन को याद कर सकें, जो उन्होंने यातनाएं सही, देश की रक्षा व मानवता की रक्षा के लिए, उन कहानियों से हम भावी पीढ़ी को अवगत करा सकें।
यह ‘स्मृति समारोह’ केवल अतीत को याद करने के लिए नहीं है, बल्कि….
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह ‘स्मृति समारोह’ केवल अतीत को याद करने के लिए नहीं है, बल्कि यह हमें भविष्य के लिए तैयार करने का अवसर है। हमें एक ऐसे भविष्य का निर्माण करना है, जहां लोकतंत्र हमेशा फलता-फूलता रहे, स्वतंत्रता की लौ हमेशा जलती रहे और भारत एक मजबूत और जीवंत लोकतंत्र के रूप में विश्व में हमेशा चमकता रहे। इस मौके पर जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने परमिट प्रथा का विरोध किया और कहा कि इस देश में दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे। वे यात्रा लेकर निकल पड़े और बिना परमिट के जम्मू -कश्मीर में चले गए। CM Saini Targeted Congress
मुख्यमंत्री ने आपातकाल के दौरान यातनाएं सहन करने वाले परिवारों को सम्मानित किया
उन्हें अपनी कुर्बानी देनी पड़ी, तब जाकर परमिट प्रथा समाप्त हुई, लेकिन उसके बाद भी लंबे समय तक इस देश में दो संविधान, दो प्रधान और दो निशान चलते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा – 370 को समाप्त कर एक संविधान, एक प्रधान और एक निशान के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आपातकाल के दौरान यातनाएं सहन करने वाले परिवारों को सम्मानित किया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा देश में आपातकाल लगाए जाने के 50 साल पूर्ण होने पर संविधान हत्या दिवस से संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर देश हित में अपने विचार भी हस्ताक्षर कर सांझा किए। CM Saini Targeted Congress
आपातकाल में हरियाणा की धरती भी इस संघर्ष में पीछे नहीं रही
इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि आपातकाल लगाए जाने के 50 साल पूरे होने पर संविधान हत्या दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आपातकाल में हरियाणा की धरती भी इस संघर्ष में पीछे नहीं रही। यहां के अनेक नागरिकों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। जिस प्रकार, देश स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और सेनानियों से प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त करता आ रहा है। उसी प्रकार लोकतंत्र सेनानी भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने हमें आजादी दिलाई और उन्होंने हमें सिखाया कि आजादी को बरकरार कैसे रखा जाए। CM Saini Targeted Congress
आपातकाल के दौरान जो जुल्म और ज्यादतियां हुई थीं, वे हम अभी तक भूले नहीं
इस अवसर पर नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान जो जुल्म और ज्यादतियां हुई थीं, वे हम अभी तक भूले नहीं हैं। भारत के लोकतंत्र को बंधक बना लिया गया था। प्रैस का गला घोंट दिया गया था। जिन लोगों के हाथों में सत्ता की बागडोर सौंपी गई थी, जिन लोगों ने संविधान की सौगंध खाकर सत्ता सम्भाली थी, वे ही देश के दुश्मन बन गये थे। शासन की सारी ताकत का दुरुपयोग एक खानदान्तु का राज स्थापित करने के लिए किया गया था। CM Saini Targeted Congress
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कार्यक्रम में मंच का संचालन कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं पूर्व केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा ने किया तथा उन्होंने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट वेदपाल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीन अत्रे, शहीदी स्मारक अंबाला के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी, मुख्यमंत्री के मीडिया र्कोडिनेटर तुषार सैनी, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, चेयरपर्सन मेघा भंडारी।
चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, पूर्व मंत्री शशीपाल मेहता, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, भाजपा जिला के पूर्व अध्यक्ष बृज गुप्ता, भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह, पूर्व चेयरमैन ईलम सिंह, मीडिया प्रभारी डा. अशोक कुमार, भाजपा नेता कृष्ण गर्ग, मानसा सिंह, शिवम बंसल, राजपाल, विजय कुमार, संजय कुमार, अनिल चौहान, मोहित सचदेवा, मोहन लोदी, गौरव खुराना, नवीन बत्रा, रोहित भंडारी, सचिन राणा, देवेंद्र शर्मा, नरेश कुमार, हिमांशु छाबड़ा, सुलिंद्र कादयान, विजय राणा, जयभगवान जागंडा, मदन गुर्जर, विनोद राणा, शुभम गुप्ता, राजेश सैनी, मीना कांबोज, वाजिद अली, तजेंद्र सिंह तेजी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। CM Saini Targeted Congress