India News (इंडिया न्यूज), Congress MLA BB Batra : हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को आज 21 दिनों की फरलो मिल गई है। गुरमीत राम रहीम को लेकर पूछे गए सवाल पर रोहतक से कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बत्रा ने पत्रकारों से कहा ‘”तुम मुझे मरवाओगे क्या”और चलते बने। दरअ सल गुरमीत राम रहीम को लेकर कोई भी नेता प्रतिक्रिया देने से बचत हुआ नजर आ रहा है। आज सुबह गुरमीत राम रहीम को भारी सुरक्षा के बीच में सिरसा ले जाया गया। Congress MLA BB Batra
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे से पहले गुरमीत राम रहीम आया जेल से बाहर, सवाल पर हाथ हिलाते हुए निकले कांग्रेस विधायक
- गुरमीत राम रहीम को आज कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सुनारिया जेल से बाहर निकाला, 21 दिन सिरसा डेरे में रहेंगे राम रहीम
Congress MLA BB Batra : गुरमीत राम रहीम आज 13 वी बार जेल से बाहर आए
सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम आज 13 वीं बार जेल से बाहर आए हैं, 2017 में गुरमीत राम रहीम को सजा के बाद सुनारिया जेल में बंद किया गया था। इन आठ सालों में एक आम कैदी से कहीं ज्यादा सुविधाएं राम रहीम को दी जा रही है। इसी कड़ी में 13वीं बार जेल से बाहर आए हैं, इसको लेकर जहां प्रशासन कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं तो वहीं पक्ष के नेता हो या फिर विपक्ष के नेता सब किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं। Congress MLA BB Batra
जिला कारागार से फ़िल्मी अंजाज़ में कैदी फरार, मचा हड़कंप, तीन साल से जींद की जिला कारागार में था बंद
Congress MLA BB Batra : कहा कि “तुम मुझे मरवाओगे क्या”
इसी कड़ी में रोहतक से कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बत्रा से जब गुरमीत राम रहीम को लेकर सवाल पूछा गया तो वह सवाल का जवाब देने से बचते हुए नजर आए। भारत भूषण बत्रा से पूछा गया कि गुरमीत राम रहीम 13वीं बार जेल से बाहर आ रहे तो उन्होंने हाथ हिलाते हुए पत्रकारों को बस इतना ही कहा कि “तुम मुझे मरवाओगे क्या” और वहां से चलते बने। गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम को आज कड़ी सुरक्षा के बीच में सिरसा ले जाया गया अगले 21 दिन वो वही रहेंगे। Congress MLA BB Batra
ज़मीनी विवाद में दो भाइयों की गोली मार कर हत्या, पहले भतीजे पर किए फायर, फिर दिया वारदात को अंजाम