India News (इंडिया न्यूज), Vinesh Phogat Became A Mother : राठी परिवार में एक नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है। हरियाणा की रेसलर और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने मंगलवार सुबह 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। विनेश फोगाट और सोमबीर राठी माता–पिता बन गए है। बताया जा रहा है कि कल शाम को विनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। Vinesh Phogat Became A Mother
Vinesh Phogat Became A Mother : फिलहाल जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ
विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि विनेश की डिलीवरी ऑपरेशन से हुई है। फिलहाल जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उल्लेखनीय है कि विनेश फोगाट ने 6 मार्च 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी। विनेश ने पति सोमबीर राठी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था- ‘ऑवर लव स्टोरी कंटिन्यू विद न्यू चैप्टर(एक नए अध्याय के साथ हमारी प्रेम कहानी जारी है)। इसके साथ में नन्हे बेबी के फुट प्रिंट और लव का सिंबल शेयर किए थे। Vinesh Phogat Became A Mother