India News (इंडिया न्यूज),Cyber Crime Cases: भारत में साइबर ठगी के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऑनलाइन ठगों के गिरोह अब न सिर्फ आम लोगों को बल्कि शिक्षित नागरिकों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) ने 1 जनवरी से 4 मार्च 2025 के बीच साइबर ठगी से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें 74 जिलों को साइबर ठगी के हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है।
बिहार-झारखंड के जिले टॉप पर
रिपोर्ट के अनुसार, साइबर NCRP रिपोर्ट के मुताबिक, जामताड़ा अब 14वें स्थान पर आ गया है, जबकि झारखंड का देवघर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसके अलावा दुमका, धनबाद, गिरिडीह, रांची और हजारीबाग में भी साइबर ठग सक्रिय हैं।के ज्यादातर कॉल इन्हीं 74 जिलों से किए जा रहे हैं। बिहार और झारखंड के कई जिले इस सूची में शामिल हैं, जहां साइबर अपराधियों ने अपना ठिकाना बना लिया है। बिहार के 10 जिले इस सूची में हैं, जिसमें नालंदा पांचवें स्थान पर है। नालंदा जिले में 2,087 मोबाइल नंबर ठगी के लिए सक्रिय पाए गए हैं। इसके बाद छठे स्थान पर नवादा जिला है, जहां 2,052 मोबाइल नंबर साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
जामताड़ा की जगह देवघर बना नया ठगी केंद्र
कभी साइबर ठगी के लिए कुख्यात झारखंड का जामताड़ा अब शीर्ष पांच जिलों में शामिल नहीं है। लगातार पुलिस कार्रवाई के कारण ठगों ने अपने ठिकाने बदल लिए हैं। NCRP रिपोर्ट के मुताबिक, जामताड़ा अब 14वें स्थान पर आ गया है, जबकि झारखंड का देवघर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसके अलावा दुमका, धनबाद, गिरिडीह, रांची और हजारीबाग में भी साइबर ठग सक्रिय हैं।
बढ़ते साइबर अपराध और प्रशासन की चुनौती
साइबर ठगी के बढ़ते मामलों ने प्रशासन और साइबर सुरक्षा एजेंसियों के सामने गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। ठग लगातार अपने तौर-तरीके बदल रहे हैं और तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को झांसा दे रहे हैं। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास कर रही हैं, लेकिन साइबर ठगों के बढ़ते नेटवर्क से यह समस्या और जटिल होती जा रही है।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
विशेषज्ञों का कहना है कि साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान नंबर से आने वाले कॉल, बैंक से संबंधित जानकारी मांगने वाले संदेशों या किसी लालच भरी स्कीम से सावधान रहें। जागरूकता और सतर्कता ही साइबर ठगों के जाल से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।
साइबर ठगी के टॉप 5 शहर
- नूह (हरियाणा)- 4,717 सक्रिय मोबाइल नंबर
- डीग (राजस्थान)- 3,463 सक्रिय मोबाइल नंबर
- देवघर (झारखंड)- 2,604 सक्रिय मोबाइल नंबर
- अलवर (राजस्थान)- 2,295 सक्रिय मोबाइल नंबर
- नालंदा (बिहार)- 2,087 सक्रिय मोबाइल नंबर