India News (इंडिया न्यूज), Ram Rahim News: हरियाणा सरकार एक बार फिर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर मेहरबान होती हुई नजर आई है। वहीं अब दुबारा हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिन पेरोल दे दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, आज सुबह राम रहीम रोहतक जेल से बाहर आया। बताया जा रहा है कि खुद हनीप्रीत उसे लेने पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक, राम रहीम इस बार सिरसा डेरे में ही रहेगा। वहीँ कहा जा रहा है कि सिरसा पहुंचने पर राम रहीम सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने अनुयायियों से आग्रह किया कि वो उनके प्रवास के दौरान डेरा में न जाएं।

  • इस मामले में मिली सजा
  • जानिए क्यों मिली फरलो

हो गया कंफर्म, हत्यारिन मुस्कान के पेट में पल रहा साहिल का बच्चा, प्रेग्नेंसी रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सुन दहाड़े मारकर रो रही सौरभ की आत्मा

इस मामले में मिली सजा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 21 दिन की फरलो मंजूर होने के बाद आज सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर राम रहीम पुलिस सुरक्षा के बीच अपने सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ। वहीँ आपको बताते चलें कि, राम रहीम साल 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। वहीँ आरोप है कि राम रहीम ने दो साध्वियों के साथ रेप किया और पत्रकार छत्रपति की हत्या कर दी। जिसके बाद राम रहीम मामले में सजा काट रहा है।

जानिए क्यों मिली फरलो

क्या आप आते हैं कि एक बार फिर से राम रहीम को फरलो क्यों मिली। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, राम रहीम को फरलो मिलने का आधार 29 अप्रैल को सिरसा डेरे का स्थापना दिवस है। जी हाँ इस अवसर पर डेरे में एक बड़ा कार्येक्रम रखा गया है । जिसका आयोजन राम रहीम करने जा रहा है। वहीँ डेरे के स्थापना दिवस को मनाने को लेकर राम रहीम ने फरलो सरकार से मांग की थी। जिसको हरियाणा सरकार ने मंजूर करते हुए उसे 21 दिन की फरलो दे दी है। वहीँ अब 21 दिन बाद वो दुबारा जेल चले जाएंगे।

Petrol Diesel Price Today: एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद भी नहीं बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, PM Modi ने देशवासियों को दे दी सबसे बड़ी राहत