India News (इंडिया न्यूज), Dr Amit Arya : हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने डॉ अमित आर्य को दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर नियुक्त किया है। बता दें कि अमित आर्य ने दिल्ली, चंडीगढ़ के साथ-साथ हिमाचल व हरियाणा में करीब बीस वर्ष तक पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं हैं। अमित आर्य हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं। इसके साथ ही छात्र आंदोलनों में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं, जिसके चलते वह हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के सचिव रहे हैं। Dr. Amit Arya
Dr Amit Arya : मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार रह चुके
गौरतलब है कि साल 2014 से 2019 तक डॉ अमित आर्य हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार रह चुके हैं। इसके बाद चार साल तक उन्हें दिल्ली और चंडीगढ़ दोनों स्थानों पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई थाई।
केंद्र ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
गत वर्ष केंद्र सरकार ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए वरिष्ठ मीडिया कंसलटेंट के पद पर नियुक्त किया था, जिसके तहत उन्हें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर आदि की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अपने इस कार्यकाल के दौरान अमित आर्य केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सुझाव देने की जिम्मेदारी ही संभाल रहे थे। Dr Amit Arya
‘कक्षाएं छोड़ने पर वीजा रद्द हो सकता है…’अमेरिकी दूतावास ने भारतीय छात्रों को दी चेतावनी