प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Dr Archana Gupta : भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार व्यापारियों का हमेशा ध्यान रखती है। पिछले 11 वर्षों के भाजपा शासन में व्यापारियों को अफसरशाही और शोषण से मुक्त रखा गया है।

भाजपा ने व्यापारियों के हितों को सदैव प्राथमिकता दी है। डॉ. गुप्ता ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत करनाल की टिंबर मार्केट स्थित बीर लंबर प्रतिष्ठान पर पहुंचीं। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान सौरभ चौधरी और जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर भी उनके साथ उपस्थित थे। Dr Archana Gupta

Dr Archana Gupta : व्यापारियों का सदैव समर्थन रहा है भाजपा को : अर्चना गुप्ता

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जनसंघ के समय से ही व्यापारियों का समर्थन भाजपा को मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान में व्यापारी वर्ग बड़ी भूमिका निभा सकता है।

व्यापारियों को मिला है सम्मान : सौरभ चौधरी

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान सौरभ चौधरी ने कहा कि भाजपा शासन में व्यापारियों को सदैव सम्मान मिला है। व्यापारी वर्ग सरकार से संतुष्ट है और भाजपा को अपना मानता है।

व्यापारी राष्ट्र की एकता में निभा रहे अहम भूमिका : प्रवीण लाठर

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान पूरे प्रदेश में जोर-शोर से चल रहा है और व्यापारी इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी सदैव राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अग्रणी रहे हैं।

स्वागत भाषण और उपस्थिति

इस अवसर पर अनिल जैन ने स्वागत भाषण दिया। योगेश गोयल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और कहा कि व्यापारी वर्ग सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है। इस कार्यक्रम में राजन जैन, सुरेश जिंदल, योगेश गुप्ता, अमित गुप्ता, राजेश जैन, मुकेश बंसल, संजीव बंसल, पंकज जैन, मनजीत सिंह, गौरव मित्तल, रविंद्र जैन, रोशन लाल बंसल, चेतन लाल, सौरभ जैन और अनिल जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Dr Archana Gupta

मंत्री अनिल विज ने सीएम फ्लाइंग को जांच के लिए पत्र लिखा, रोजाना सीईआई और एमवीआई पदों पर ट्रांसफर के लिए आ रही सिफारिशें, मंत्री को घोटालों की आशंका