India News (इंडिया न्यूज), Dr Satish Poonia on Operation Sindoor : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है। ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को देश सलाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा आम जन मानस की यात्रा है और इस यात्रा में सामाजिक, धार्मिक संगठनों के साथ-साथ भाजपा भी शामिल है। Dr Satish Poonia on Operation Sindoor

Dr Satish Poonia on Operation Sindoor : भाजपा की संगठनात्मक ताकत व तैयारियों को लेकर खुलकर चर्चा की

हरियाणा प्रवास कार्यक्रम के तहत शनिवार को रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय मंगल कमल में प्रदेश प्रभारी डा. पूनिया कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों के साथ देश का माहौल और भाजपा की संगठनात्मक ताकत व तैयारियों को लेकर खुलकर चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन ढुल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा, विजय आर्य, शीशपाल चौहान आदि उपस्थित रहे।

चुनौती के समय जाति, पंथ, मजहब और राजनीतिक सियासत से ऊपर उठकर देश एकजुट हो जाता

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि भारत की यह खूबी है कि चुनौती के समय जाति, पंथ, मजहब और राजनीतिक सियासत से ऊपर उठकर देश एकजुट हो जाता है और इसका संदेश पूरी दुनिया में जाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत की साख दो कारणों से है, एक है भारत का लोकतंत्र और दूसरा भारतीय सेना। हमारी सेना ने ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ के तहत अपने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दुनिया को एक बार फिर से दिया है।

आज आतंकवाद दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती

डा. सतीश पूनिया ने कहा कि आज आतंकवाद दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती है। कारगिल युद्ध के बाद ऑप्रेशन सिंदूर सबसे बड़ा उदाहरण है कि हमारी सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर नौ स्थानों पर सटीक प्रहार करते हुए दुर्दांत आतंकियों सहित उनके ठिकानों को ध्वस्त किया है। भारत का यह पराक्रम दुनिया के सामने आया है। Dr Satish Poonia on Operation Sindoor

उन्होंने कहा कि अब तो वॉलीवुड भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फिल्में बनाने में उत्सुकता दिखा रहा है। डा. पूनिया ने कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में हमारी माताओं, बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, हमारी सेना ने भाई का धर्म निभाते हुए ऑपरेशन सिंदूर पूरा किया। दुनिया को भारत की स्वदेशी लाइट फिल्ड मशीन और ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता को देखकर ताज्जुब हुआ।

Dr Satish Poonia on Operation Sindoor : भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता उजागर हुई

ऑप्रेशन सिंदूर से भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता उजागर हुई। डा. पूनिया ने कहा कि जो भारत कभी शत प्रतिशत रक्षा उपकरण आयात करता था वहीं भारत अब निर्यात करने लगा है। संगठनात्मक विषयों पर बोलते हुए डा. पूनिया ने कहा कि हरियाणा में मंडल अध्यक्षों और कार्यकारिणी का गठन हो चुका है।

आने वाले समय में राजनीतिक गतिविधियां जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र का निर्देश मिलते ही जिला इकाईयों, मोर्चों और प्रकोष्ठों का गठन होगा। डा. पूनिया ने कहा कि हरियाणा की राजनीतिक जमीन भाजपा के वैचारिक तौर पर पुख्ता जमीन हरियाणा में बनी है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि हरियाणा बीजेपी के विचार के रूप में विकसित होगा। Dr Satish Poonia on Operation Sindoor

पानी मुद्दे को लेकर सरकार पर भड़की कांग्रेस सांसद, बोलीं – हरियाणा सरकार ने पहले ही ध्यान दिया होता तो नहीं गहराता जल संकट, ‘मान’ सरकार को भी लिया आड़े हाथ