India News (इंडिया न्यूज़), DTP Raid: इस समय हरियाणा में हर तरह के अपराध और गलत काम को लेकर हरियाणा सरकार एक्टिव मोड में है। जिसके चलते टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (DTP) की टीम ने आज फिर बड़ी कार्रवाई अंजाम दिया। कार्रवाई को अंजाम देते हुई टीम ने धनिया बाईपास पर बनी अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया। वहीँ खबर है कि, प्रशासन पिछले एक महीने से लगातार अवैध निर्माणों पर शिकंजा कस रहा है।
- अवैध कॉलोनियों पर भी लिया जाएगा एक्शन
- इलाके में मचा हड़कंप
हिमाचल में भारी बर्फबारी जारी…लाहौल-पांगी में स्कूल बंद, कई सड़कें ठप
अवैध कॉलोनियों पर भी लिया जाएगा एक्शन
ये तो केवल एक ट्रेलर था क्यूंकि DTP की ओर से एक बड़ी कार्रवाई और भी की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, 2022 के बाद से बनी सभी अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीँ आपको बता दें, आज की कार्रवाई के दौरान DTP अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात रही। ऐसा इसलिए ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
इलाके में मचा हड़कंप
DTP के इस अभियान के बाद स्थानीय लोगों में हलचल मची हुई है। जिनकी दुकानों को ध्वस्त किया गया है इन दुकानदारों के बीच भी हड़कंप मचा हुआ है। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, प्रशासन ने साफ कहा है कि अवैध निर्माण के खिलाफ ये मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
Stray Dogs Attack: आवारा कुत्तों का आतंक, महिला पर किया हमला, जानिए जान बच भी पाई या नहीं