India News(इंडिया न्यूज़), Holi 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पवन कुमार ने आज शिक्षा बोर्ड परिसर में स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन् स्कूल मेंं छात्र-छात्राओं के साथ ईको फ्रेंडली होली मनाई। बोर्ड अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को होली के पर्व पर बधाई दी है। अध्यक्ष ने अपनी शुभकामनाओं में कहा कि वसंत का यह पर्व भारत की विविधता के एकजुट करता है और भाईचारे को मजबूत करता है। रंगों का यह पर्व एकता के इंद्रधनुष में भारतीय संस्कृति के विविध रंगों का समुच्चय है। यह लोगों के बीच भाईचारे और सौहाद्र्ध को मजबूत करता है।

  • होली का बताया महत्व
  • पानी से ना खेले होली

जब कलियुग में हुआ चीर हरण वाला कांड, इस पावरफुल महिला के खींचे गए बाल…नोंची गई साड़ी, देखकर कांप गई पूरी दुनि

होली का बताया महत्व

उन्होंने कहा की भारत देश के कल्चर में त्यौहारों का अपना महत्व है। जिसका उद्देश्य सामाजिक ताने-बाने को जोडें रखना है। होली के त्यौहार पर हमें सभी प्रकार के द्वेष व मनमुटाव को दूर करके आपस में गले मिलना चाहिए। आमतौर पर यह देखा गया कि हम पानी को व्यर्थ बहाकर होली मनाते है। उन्होंने कहा कि इस त्यौहार को सावधानीपूर्वक और सुरक्षित तरीके से मनाए। हमारा उद्देश्य होली के दौरान पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण करना है। मेरा आग्रह है कि होली के दौरान प्राकृतिक व ईको फ्रेंडली रंगों का प्रयोग करें।

नगर परिषद की बैठक में हुआ ऐसा हंगामा, हाथापाई तक की आई नौबत, आक्रोशित हुए कांग्रेस के नेता

पानी से ना खेले होली

बोर्ड अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि होली के दौरान जल का संरक्षण करना भी बहुत महत्वपूर्ण है। हमें पानी के साथ होली न मनाकर तिलक होली मनानी चाहिए और आपस में मनमुटाव छोड़ कर गले मिलना चाहिए। किसी प्रकार की कोई भावना ऐसी है जो सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करती है तो उसे दूर करें। उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों में जो संस्कार देंगे वो आगे चल कर समाज और देश में उसी प्रकार के नागरिक बनेगें। स्कूल एक ऐसी जगह होती है जहां पर न केवल बच्चों को शिक्षित करके अपने पैरों पर खड़ा होने के काबिल बनाता है बल्कि एक अच्छा संस्कारवान व्यक्तित्व भी विकसित करता है।

होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर जरूर लगाएं ये चीज, रंग लगाने के बाद भी चमकता रहेगा चेहरा, त्वचा को नहीं होगा थोड़ा भी नुकसान