India News (इंडिया न्यूज), Education Minister Dhanda : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने NCERT की किताब में मुगल शासक की जानकारी हटाने पर कहा कि इन मुगलों के जानकारी को कब तक ढोते ? यह मुगल शासकों की जानकारी बोझ थी किताबों पर। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमारे स्वाभिमान को चोट पहुंचाई हमें प्रेरणाओं से दूर रखा। मुगल शासकों की जानकारी पुस्तकों में जुड़नी ही नहीं चाहिए थी। Education Minister Dhanda

दिल्ली एयरपोर्ट पर सोने के बिस्किट के साथ धरा गया स्मगलिंग का मास्टरमाइंड, कीमत जान आपके होश उड़ जाएंगे

Education Minister Dhanda : हटाने का यह काम बरसों पहले हो जाना चाहिए था

इतने निर्दयी क्रूर शासकों के बारे में बढ़ा-चढ़ा कर इन किताबों में लिखा गया था, जिन्होंने हमारे पूर्वजों पर जुल्म करें, उनकी हत्याएं करी। उनके गुणगान इन किताबों में गिनवाए जा रहे थे। किताबों से हटाने का यह काम बरसों पहले हो जाना चाहिए था। किताबों में चाणक्य, चित्रगुप्त, छत्रपति शिवाजी जैसे प्रेरणादायक वीरों के बारे में पढ़ाना चाहिए। Education Minister Dhanda

आस्था की डुबकी महाकुंभ के बारे में अब किताबों में वर्णन शामिल किया गया

जो लोग सनातन की रक्षा के लिए मर गए उनको एक साइड कर दिया था और इन मुगल शासकों को किताबों में शामिल कर दिया गया था। आस्था की डुबकी महाकुंभ के बारे में अब किताबों में वर्णन शामिल किया गया है, जो काफी अच्छा है। किताबों में पढ़ना चाहिए कैसे 66 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया। आस्था की डुबकी लगाई, किस तरीके की व्यवस्था  सरकार ने की ऐसी बातें होनी चाहिए। Education Minister Dhanda

महेंद्रगढ़ में कार में मिला दो दिन से लापता हेडमास्टर का शव, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

Education Minister Dhanda : धर्म और आस्था के बारे में जागरूक करना जरूरी

भक्ति, प्रेम और सत्यता किताबों में शामिल होनी चाहिए कि अंत में भगवान के चरणों में जाने का क्या रास्ता है। धर्म और आस्था का मार्ग अगर हम नहीं पढ़ेंगे इन किताबों के जरिए तो अधर्म और युद्ध जैसी स्थिति जो अन्य देशों में नजर आ रही हैं, यही हाल होगा। इसलिए धर्म और आस्था के बारे में जागरूक करना जरूरी है।