India News (इंडिया न्यूज), Minister Mahipal Dhanda : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, पानीपत में आयोजित जन सुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। यह जनता दरबार, जो मंत्री ढांडा पिछले 11 वर्षों से हर गुरुवार को आयोजित कर रहे हैं, जनसेवा की एक सशक्त मिसाल बन चुका है। Minister Mahipal Dhanda
Minister Mahipal Dhanda : पुलिस प्रशासन से जुड़ी शिकायतें और साफ-सफाई जैसे विषय खास तौर पर चर्चा में रहे
आज के दरबार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पुलिस और सफाई जैसे विभिन्न मुद्दों को मंत्री के सामने रखा। बिजली कटौती, ट्रांसफॉर्मर की खराबी, स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी, पुलिस प्रशासन से जुड़ी शिकायतें और साफ-सफाई जैसे विषय खास तौर पर चर्चा में रहे। लोगों की समस्या सुनते-सुनते मंत्री जी जमीं पर बैठ गए और बड़े ध्यान से लोगों की समस्याएं सुनी। Minister Mahipal Dhanda
Minister Mahipal Dhanda : प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी
मंत्री ढांडा ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। जिन मामलों में तुरंत समाधान संभव नहीं है, उनके लिए समयसीमा तय कर समाधान की प्रगति से आवेदकों को अवगत कराने को कहा गया। उन्होंने कहा कि जनता से संवाद और समस्या का समाधान ही उनके कार्य का मूल उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वे संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Minister Mahipal Dhanda
फील्ड में जाकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें
जनता दरबार के इस प्रयास से हजारों लोगों को राहत मिली है और यह मंच अब न केवल पानीपत बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी आशा का केंद्र बन गया है। इससे प्रशासनिक जवाबदेही भी बढ़ी है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से फील्ड में जाकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें और सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Minister Mahipal Dhanda