India News (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जन समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं। शिक्षा मंत्री ने हर एक फरियादी की बात धैर्यपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को तुरंत फोन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। Mahipal Dhanda

Mahipal Dhanda : समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया

जनता दरबार में मुख्य रूप से पेयजल समस्या, सड़क मरम्मत, पेंशन में देरी, बिजली आपूर्ति, शिक्षा संस्थानों की व्यवस्थाएं, तथा पारिवारिक विवाद जैसे मुद्दे लोगों ने उठाए। महिपाल ढांडा ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही कॉल करके दिशा-निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का तुरंत निवारण किया जाए। Mahipal Dhanda

समस्याएं सुनना और उनका निराकरण करना ही जनप्रतिनिधियों का पहला कर्तव्य

ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ‘जनता के द्वार, सरकार’ की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध समाधान हो। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में इसी कड़ी के तहत लगातार जनता दरबार लगाए जा रहे हैं ताकि जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद बना रहे। मंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याएं सुनना और उनका निराकरण करना ही जनप्रतिनिधियों का पहला कर्तव्य है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की किसी भी समस्या में अनावश्यक देरी न की जाए।

Mahipal Dhanda : सभी ने मंत्री की जनसेवा भावना और त्वरित कार्रवाई की सराहना की

जिन मामलों का निपटारा मौके पर संभव नहीं है, उनकी फाइल बनाकर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग से जुड़ी कई समस्याओं को भी सुना और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पार्षद, पंचायत प्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री की जनसेवा भावना और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। Mahipal Dhanda

विकास कार्यों को तेज़ गति से आगे बढ़ाया जा रहा

महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार का हर अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनसेवा को ही प्राथमिकता दे रहा है। जनता दरबार का उद्देश्य भी यही है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चक्कर न काटने पड़ें और उन्हें सीधे समाधान मिले। जनता दरबार के बाद शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पानीपत क्षेत्र के विकास कार्यों को तेज़ गति से आगे बढ़ाया जा रहा है और आने वाले समय में शहरवासियों को और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। Mahipal Dhanda

‘सरकार के कदम से युवा आहत’… 8653 पदों पर भर्तियां रद्द होने पर सैलजा ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा – सरकार ने बेरोजगारों के सपनों को तोड़ा