India News (इंडिया न्यूज), Rohtak Municipal Corporation Election Result रोहतक में नगर निगम चुनाव 2025 की मतगणना पूरी हो गई है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि ने कांग्रेस के सूरजमल किलोई को 45,000 से अधिक वोटों से हराकर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ रोहतक नगर निगम की कमान भाजपा के हाथ में आ गई।

चुनाव परिणाम की मुख्य झलकियां:

  • भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि को 1,02,269 वोट हासिल हुए।
  • कांग्रेस के सूरजमल किलोई को केवल 57,071 वोट मिले।
  • इनेलो के सूरज को 3,458, आप के अमित खटक को 3,175 और निर्दलीय दीपक सिंह को 2,055 वोट मिले।
  • वहीं नोटा का विकल्प 1,956 मतदाताओं ने चुना।

‘हरियाणा में बन गई ट्रिपल इंजन की सरकार’ खुशी से झूम उठे मोहन लाल बडौली, कांग्रेस का हुआ बुरा हाल

जीत का 100% भरोसा था, क्योंकि भाजपा ने जनता के लिए लगातार काम किया : रामअवतार वाल्मीकि

रामअवतार वाल्मीकि ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा, “यह जनता, पार्टी और नेताओं की जीत है। ट्रिपल इंजन सरकार पहले भी विकास कार्य करती रही है और अब और तेजी से काम करेंगे। हमने अपने पहले घोषणा पत्र के सभी वादे पूरे किए और अब संकल्प पत्र की घोषणाओं को भी पूरा करेंगे। जीत का 100% भरोसा था, क्योंकि भाजपा ने जनता के लिए लगातार काम किया है।”

विधानसभा में भड़के हुड्डा, अब सरकार से कर डाली बड़ी मांग, BJP की जीत पर भी दे दिया बयान

मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं भाजपा नेता मनीष ग्रोवर ने चुनाव परिणामों पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, “विधानसभा चुनाव में लोग कांग्रेस के झांसे में आ गए थे, लेकिन अब जनता को असली सच पता चल गया है। नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश में विकास कार्य किए हैं, इसलिए जनता ने कमल के फूल को जिताया। पूरे हरियाणा में कांग्रेस की हालत खराब है, यहां तक कि कांग्रेस के विधायक भी अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने नहीं आए।”

कलानौर में निर्दलीय उम्मीदवार निर्मला देवी की जीत

इसके अलावा, कलानौर में निर्दलीय उम्मीदवार निर्मला देवी ने चेयरपर्सन पद पर जीत दर्ज की। रोहतक नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत को ट्रिपल इंजन सरकार की सफलता के रूप में देखा जा रहा है। इस जीत से यह साफ हो गया है कि हरियाणा में भाजपा की पकड़ मजबूत हो रही है और कांग्रेस का प्रभाव लगातार घट रहा है। कुछ भी हो विपक्ष की भूमिका खत्म होती जा रही है।

गुरुग्राम में बीजेपी प्रत्याशी की जीत, मानेसर में निर्दलीय इंद्रजीत कौर ने मारी बाजी और कांग्रेस…