-
7 नगर निगम, 4 नगर परिषद तथा 21 नगर पालिकाओं के लिए मतदान 2 मार्च को और पानीपत नगर निगम में 9 मार्च को होंगे मतदानः राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह
-
2 नगर निगमों में महापौर, 1 नगर परिषद में प्रधान (प्रेजीडेंट), 2 नगर पालिकाओं में प्रधान (प्रेजीडेंट) और तीन वार्डों के पार्षद पद के लिए 2 मार्च को होंगे उप-चुनाव
India News (इंडिया न्यूज़), Civic Elections : हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में 7 नगर निगमों, 4 नगर परिषदों तथा 21 नगरपालिकाओं में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 2 मार्च को होगा। साथ ही दो नगर निगमों में मेयर पद, एक नगर परिषद में प्रधान (प्रेजीडेंट), दो नगर पालिकाओं में प्रधान (प्रेजीडेंट ) और तीन नगर पालिकाओं के वार्डों में वार्ड सदस्य के लिए उप-चुनाव के लिए भी 2 मार्च को ही मतदान होगा। इसके अलावा नगर निगम पानीपत में महापौर (मेयर) एवं सभी वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान की तिथि 9 मार्च रहेगी।
Civic Elections : 7 नगर निगम…
राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि 7 नगर निगमों (फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक एवं यमुनानगर) में महापौर तथा वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए हरेक मतदान केंद्र में 2 अलग-अलग इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लगाई जायेगी।
उन्होंने बताया कि दो नगर निगमों में (अंबाला तथा सोनीपत) महापौर पद के लिए, एक नगर परिषद (सोहना) में प्रधान (प्रेजीडेंट) पद और दो नगरपालिकाओं (असंध और ईमाइलाबाद) में प्रधान (प्रेजीडेंट) के पद तथा 3 नगरपालिकाओं (सफीदो, तरावड़ी व लाडवा) के वार्डों में वार्ड सदस्यों के लिए होने वाले उपचुनाव में हरेक मतदान केंद्र में एक ईवीएम मशीन द्वारा ही मतदान करवाया जाएगा।
एक नजर ईधर भी…
उन्होंने आगे बताया कि 4 नगर परिषदों ( अम्बाला सदर, पटौदी-जटोली मंडी, थानेसर और सिरसा) में प्रधान (प्रेजीडेंट) तथा वार्ड सदस्यों के लिए, 21 नगरपालिकाओं (बराड़ा, बवानी खेडा, लौहारू, सिवानी, जाखल मंडी, फरूख नगर, नारनौंद, बेरी, जुलाना, कलायत, सीवन, पूंडरी, इंद्री, नीलोखेडी, अटेली मंडी, कनीना, तावडू, हथीन, कलानोर, खरखोदा और रादौर) में प्रधान (प्रेजीडेंट) तथा वार्ड सदस्यों के लिए हरेक मतदान केंद्र में 2 अलग अलग ईवीएम के माध्यम से मतदान करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नगर निगम (अम्बाला और सोनीपत) में महापौर पद के लिए, नगर परिषद (सोहना) में प्रधान (प्रेजीडेंट) पद के लिए और नगर पालिका (असंध और इस्माइलाबाद) में प्रधान (प्रेजीडेंट) पद के लिए और नगरपालिका (सफीदों के वार्ड नंबर 14, तरावड़ी के वार्ड नंबर 5 तथा लाडवा के वार्ड नंबर 11) में वार्ड सदस्य के उपचुनाव में एक मतदान केंद्र में केवल एक ईवीएम से ही मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि पानीपत नगर निगम का चुनाव 9 मार्च को होगा। इस चुनाव में महापौर के पद तथा वार्ड सदस्यों के लिए हरेक मतदान केंद्र में 2 ईवीएम लगाई जायेगी।
जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर की मौत