India News (इंडिया न्यूज), Faridabad: फरीदाबाद के बलभगढ़ से एक ऐसी खबर सामने आ रहे है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, बल्लभगढ़ आदर्श नगर में मौजूद कंपनी में हादसा हो गया। दरअसल, सोमवार रात अचानक इस कंपनी इ भीषण आग लग गई। इस आग लगने की वजह को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस कंपनी मे एक मशीन से अचानक गरम तेल निकलने लगता है। जिसके कारण आग लग जाती है और धीरे धीरे ये आग फैलती चली जाती है।

  • 5 कर्मचारी कंपनी में मौजूद
  • इस तरह लगी आग

इधर Trump ने रोकी सैन्य मदद, उधर रूस की सेना ने कर दी चढ़ाई, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा यूक्रेन

5 कर्मचारी कंपनी में मौजूद

खबर है कि इस हादसे के दौरान कंपनी में 5 कर्मचारी काम कर रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई इस हादसे का शिकार नहीं हुआ। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और 10 मिनट के भीतर आग बुझा दी। कंपनी में काम करने वाले वर्कर ने जानकारी दी कि, आग रात करीब 8:30 बजे लगी। उन्होंने कंपनी में रखे फायर सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कंपनी में लोहा हार्ड करने का काम किया जाता है, जिसके लिए हाई टेंपरेचर वाली मशीनें लगाई गई हैं। सनी ने बताया मशीन में एक तरफ उसे चलाने के लिए तेल डाला जाता है।

बस रात को एक चम्मच कर लिया जो सेवन, पुराने से पुराना दर्द भी हो जाएगा छूमंतर, लोहा लाट हो जाएंगी हड्डियां!

इस तरह लगी आग

मशीन ज्यादा गर्म होने के कारण तेल बॉक्स से बाहर निकल गया और तेल में आग लग गई। उस समय मशीन के आसपास कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया। कंपनी मालिक को भी इस घटना की सूचना दे दी गई थी और वह भी तुरंत मौके पर पहुँचे। आग से मशीन में लगे तार जल गए, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

क्या इस हफ्ते भी होगी बारिश? मौसम विभाग ने बता दिया हरियाणा का हाल, जानिए सटीक अपडेट