India News Haryana (इंडिया न्यूज), Charkhi-Dadri News : चरखी दादरी में पहुंचे किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उम्मेद सिंह ने कहा जल्द ही सरकार ने किसानों की बात नहीं मानी तो किसान मजदूर संगठन हरियाणा प्रदेश के सभी खापों को साथ लेकर एक बड़ा आंदोलन करेंगी। खनोरी बॉर्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हैं, उन्हें 93 दिन हो गए अनशन पर बैठे, फिर भी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। चरखी दादरी में किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उम्मेद सिंह जिले की खांपो से मिलने पहुंचे थे।
Charkhi-Dadri News : छह बार की वार्ता के बावजूद भी सरकार किसानों की बात नहीं मान रही
प्रदेश अध्यक्ष उम्मेद सिंह ने कहा जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत बहुत ही नाजुक है। उनके साथ अगर अनहोनी हो गई तो इसका खामियाजा भुगतेगी। सरकार छह बार की वार्ता के बावजूद भी सरकार किसानों की बात नहीं मान रही है। सरकार समझती है कि हरियाणा के किसानों की किसान आंदोलन में भागीदारी कम है तो यह सरकार की भूल है, जिस दिन डल्लेवाल को कुछ हुआ तो उस दिन यह आंदोलन बहुत तेज हो जाएगा और हरियाणा का किसान बहुत बड़ी संख्या में दिल्ली बॉर्डर पर नजर आएगा। सभी दिल्ली कूच लिए तैयार बैठे हुए हैं।
किसानों के साथ जिला चरखी दादरी की सभी खाप खड़ी
उन्होंने कहा कि 2021 में सरकार ने झूठ बोलकर किसानों को धरने से उठाया कि सभी बातें मान ली हैं। अंदर खाते किसानों की तैयारी चल रही है। फौगाट खाप के प्रधान सुरेश कुमार ने कहा किसानों के साथ जिला चरखी दादरी की सभी खाप खड़ी हैं। 93 दिन से जगजीत सिंहडल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हैं, लेकिन सरकार वार्ता कर तारीख पर तारीख दे रही है, जो बिल्कुल गलत है। सरकार किसानों की मांगों को मानकर अपना कर्तव्य पूरा करें।