India News (इंडिया न्यूज़), Prostitution busted : शहर थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में इम्प्लाइज कॉलोनी के एक घर में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने 3 युवकों को अनैतिक कार्य करते हुए रंगे हाथ दबोचा, जबकि मकान मालिक मौके से फरार हो गया।

अंबाला के इस गांव में सरपंच को आखिर किस मामले में किया गिरफ्तार, आप रह जाएंगे हैरान

Prostitution busted : पंजाब से लड़कियां बुलाकर करवाया जा रहा था देह व्यापार

शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह को सूचना मिली थी कि सतपाल नामक व्यक्ति अपने किराए के मकान में पंजाब से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार करवा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र ने सर्च वारंट लेकर महिला पुलिस टीम के साथ रात को छापा मारा। जब पुलिस टीम ने छापा मारा तो मकान के गेट पर काउंटर पर बैठा व्यक्ति भागने में सफल रहा। वहीं, ऊपरी मंजिल पर बने तीन कमरों में तीन युवक पंजाब की महिलाओं के साथ अनैतिक कार्य करते पाए गए।

‘अश्लीलता फैलाने वाले गानों पर एक्शन क्यों नहीं?’, सरकार के इस फैसले पर भड़के हरयाणवी सिंगर, कह दी ये बड़ी बात

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पुलिस की कार्रवाई

वहीं पुलिस ने मौके से जगसीर, रंजीत और बलवान को गिरफ्तार किया। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस के सामने बताया कि जो व्यक्ति काउंटर पर बैठा था, वही पूरे देह व्यापार का संचालन करता था और लड़कियों को आधा पैसा देता था। पुलिस ने फरार आरोपी सतपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

… एक नहीं, दो नहीं, आरोपी ने मासूम बच्ची पर किए 10 से 15 बार तेजधार हथियार से वार, गंभीर