India News (इंडिया न्यूज), ‘Bhagwa Trishul Yatra’ : अन्तरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद द्वारा भारतीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में पहली बार 12 ज्योतिर्लिंग, चारधाम और 12 शक्तिपीठों की महासंगम यात्रा के उपरांत, भगवा त्रिशूल यात्रा की भव्य शोभायात्रा का महाआयोजन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अन्तर्राष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद के सभी पदाधिकारियों व मेहमानों के सहयोग से सम्पन्न हुआ। ‘Bhagwa Trishul Yatra’
  • पहली बार 12 ज्योतिर्लिंग, चारधाम और 12 शक्तिपीठों की महासंगम यात्रा के उपरांत, भगवा त्रिशूल यात्रा की भव्य शोभायात्रा का महाआयोजन
  • महादेव की त्रिशूल यात्रा का दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व सन्तों के आशीर्वाद से हुआ भव्य स्वागत

‘Bhagwa Trishul Yatra’ : वरिष्ठ राजनेताओं ने पहुंचकर प्रोग्राम की सराहना की

इस दौरान अन्तरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री व यात्रा के संयोजक दीप सिहाग सिसाय व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन डॉ नवीन नैन भालसी ने बताया कि इस महाआयोजन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के सांसद व भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी, दिल्ली की सांसद बांशुरी स्वराज, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पश्चिम दिल्ली सांसद कमलजीत शेहरावत, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, दिल्ली राज्य मन्त्री मन्जीन्दर सिंह सिरसा, जिला पंचायत अध्यक्ष मेरठ गौरव चौधरी जी व हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली के वरिष्ठ राजनेताओं ने पहुंचकर प्रोग्राम की सराहना की।’Bhagwa Trishul Yatra’

भिवानी जिला प्रशासन हुआ सख्त, नहीं चलेंगे बिना मान्यता प्राप्त स्कूल और एकेडमी, लगेंगे ताले

‘Bhagwa Trishul Yatra’ : संत महात्माओं ने किया प्रेरित

इस दौरान अन्तरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद की राष्ट्रीय प्रवक्ता दामिनी वशिष्ट ने बताया कि महाआयोजन में आशीर्वाद देने के लिए लाईव विडियो के माध्यम से बाबा बागेश्वर जी महाराज व महंत संतों में पू्ज्य सुधान्सु महाराज, श्री श्री 1008 स्वामी दयानन्द सरस्वति महाराज, पटौदी से महामंडलेश्वर पूज्य धर्मदेव महाराज, महामण्डलेश्वर पूज्य नवल किशोर महाराज, महामंडलेश्वर पूज्य अरूण दास महाराज, जटेला धाम से पूज्य राजेन्द्र दास महाराज, श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर पू्ज्य बालकान्द जी महाराज आदि ने पहुंचकर यात्रा की सराहना व आशीर्वाद प्रेषित किया।

इस दौरान अन्तर्राष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री दीप सिहाग सिसाय ने बताया इस आयोजन को ओर भव्य बनाने व शिव आराध्य करने के लिए सुप्रसिद्ध कलाकार कैलाश खेर, सुपरस्टार एवं गायक मनोज तिवारी, हरियाणवी सुपरस्टार अमित ढुल, सुप्रसिद्ध सुपरस्टार रेणुका पंवार व आगौरी टीम ने शिव भक्ति करके यात्रा का गुणगान किया। ‘Bhagwa Trishul Yatra’

स्विट्जरलैंड की धरती पर पहला त्रिशूल लगाया जाएगा, 11 त्रिशूल ओर विदेशों में लगाए जाएँगे

इस दौरान डॉ नवीन नैन भालसी ने बताया कि इस को स्वर्णिम इतिहास में जगह मिलते हुए “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” के पदाधिकारियों ने महाआयोजन में पहुंचकर सर्टिफ़िकेट देकर अन्तरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद के सभी पदाधिकारियों को बधाई, शुभकामनाएँ प्रेषित किया। इस दौरान दीप सिहाग सिसाय ने बताया कि सात समंदर पार स्विट्जरलैंड से आए निशांत सिंह मेजर जोकि स्विट्जरलैंड की धरती पर पहला त्रिशूल लगाया जाएगा, इसके साथ 11 त्रिशूल ओर विदेशों में लगाए जाएँगे व 108 त्रिशूल भारत के प्राचीन मंदिरों में लगाकर शिव शक्ति केन्द्र बनाए जाएँगे। ‘Bhagwa Trishul Yatra’

डॉ. नवीन नैन भालसी ने यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की

इस दौरान अन्तरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद की राष्ट्रीय प्रवक्ता दामिनी वशिष्ट ने बताया कि पवित्र यात्रा का उद्देश्य भगवान शिव के प्रति आस्था को जागृत करना, सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना और जनमानस को आध्यात्मिक ऊर्जा से प्रेरित करना है। इस यात्रा का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद द्वारा किया जा रहा है, जिसके राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. नवीन नैन भालसी ने यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु भगवा ध्वज, त्रिशूल एवं शिव मंत्रों के उद्घोष के साथ चल रहे थे।

‘Bhagwa Trishul Yatra’ : यात्रा का महत्व और आयोजन की विशेषताएं

डाक्टर नवीन नैन भालसी ने बताया कि यह भगवा त्रिशूल यात्रा न केवल एक आध्यात्मिक आयोजन है, बल्कि यह सनातन संस्कृति और शिवभक्तों की एकता का प्रतीक भी है। इस यात्रा के माध्यम से भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का संदेश पूरे देश में प्रसारित किया जा रहा है। इस यात्रा में संत महात्मा, धार्मिक गुरु, शिव भक्त और हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे, जो पूरे भक्ति भाव और उत्साह के साथ भगवान शिव की स्तुति की जाती है। ‘Bhagwa Trishul Yatra’